• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक दिन में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने का यूपी ने बनाया रिकार्ड

Writer D by Writer D
18/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
har ghar nal yojna

Har Ghar Nal Yojana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने उन्हें सबसे बड़ा तोहफा दिया। यूपी ने हर घर जल योजना (Har Ghar Nal Yojna) के तहत 17 सितंबर को 1 लाख 20 हजार 821 घरों को नल कनेक्शन (Tap Connections) दिया। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने देश भर में एक दिन में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने के इस कीर्तिमान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्पित किया।

पीएम मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को हर-घर नल कनेक्शन देने की यूपी की इस रफ्तार के सामने अन्य राज्य मीलों पीछे छूट गये। 17 सितंबर को पूरे देश में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 2.59 लाख नल कनेक्शन दिये गये। इनमें से अकेले उत्तर प्रदेश सरकार ने 1 लाख 20 हजार 821 परिवारों में नल कनेक्शन किये।

जल जीवन मिशन के पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक 17 सितंबर को आंध्र प्रदेश 30643, कर्नाटक 25377, तमिलनाडु 18671, महाराष्ट्र 17649, मध्य प्रदेश 16609 कनेक्शनों तक ही सीमित रह गए। इस दिन देश भर में किये गए नल कनेक्शनों का 40 फीसदी हिस्सा अकेले यूपी ने पूरा किया।

51 हजार कनेक्शन देने का तय था लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यूपी में 51 हजार परिवारों को नल से कनेक्शन देने का लक्ष्य सरकार ने तय किया था। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने लक्ष्य से ढाई गुना अधिक परिवारों तक स्वच्छ पेयजल की सौगात पहुंचाकर कीर्तिमान रच दिया।

जिलों में गढ़ा गया कीर्तिमान,  देवरिया शीर्ष पर

पीएम मोदी के जन्मदिन पर घर-घर नल कनेक्शन के रिकार्ड की नींव छोटे जिलों में भी तैयार हुई। गांव-गांव नल कनेक्शन पहुंचाने में जुटे अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने का नया रिकार्ड भी रच दिया। 2 दर्जन से अधिक जिले ऐसे रहे, जिन्होंने नल कनेक्शन देने की बड़ी छलांग लगाई। इनमें एक दिन में परिवारों तक नल कनेक्शन देने में देवरिया 4212 कनेक्शन देकर शीर्ष पर रहा।

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से उड़ी छत, संचालक घायलों समेत फरार

मुख्यमंत्री योगी के गृह जनपद गोरखपुर में शनिवार को 4038 परिवारों तक स्वच्छ जल का तोहफा दिया गया। महोबा 3651 नल कनेक्शन देकर तीसरे, लखीमपुर खीरी 3748 कनेक्शन के साथ चौथे और मिर्जापुर 3523 नल कनेक्शन देकर पांचवें स्थान पर रहा।

Tags: cm yogihar ghar nal yojnaLucknow NewsNamami Gange Projectup newsYogi News
Previous Post

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से उड़ी छत, संचालक घायलों समेत फरार

Next Post

सीएम धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
CM Dhami
Main Slider

नेपाल बाढ़ : मुख्यमंत्री ने जताया दुख, उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UPTET 2026
Main Slider

UPESSC ने घोषित किया UPTET 2026 का परिणाम, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : डिवाइडर से टकराई कार, महाराजगंज थाने के दारोगा की मौत

09/11/2020
AK Sharma

‘वो मण्डल अध्यक्ष के सामने भी नहीं टिक पाएंगे’, पीएम से बहस वाले बयान पर एके शर्मा का राहुल गांधी पर तंज

11/05/2024
car bomb blast

पाकिस्‍तान के रावलपिंडी में पुलिस स्‍टेशन के पास विस्‍फोट, 14 लोग घायल

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version