Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यह उपचुनाव मध्य प्रदेश का भविष्य तय करेंगे : कमलनाथ

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि राज्य में 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव राज्य का भविष्य तय करेंगे।

श्री कमलनाथ ने रायसेन जिले के सांची विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर रायसेन के दशहरा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान तीन नवंबर को होगा। यह उपचुनाव, चुनाव नहीं हैं, यह मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेंगे।

हाथरस केस : पीड़िता की मौत पर भीम आर्मी ने दी श्रद्धांजलि, गांधी समाधि पर जलायी मोमबत्तियां

श्री कमलनाथ ने राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर हमले बोले, तो वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को भी कोसते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि श्री चौहान इन दिनों उपचुनावों के मद्देनजर लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। वे अभी भी असत्य बोलने की आदत नहीं भूले हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार की भी आलोचना की।

श्री कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल पुलिस और प्रशासन का उपयोग उपचुनाव में करना चाहती है। साथ ही उन्होंने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दी कि वे अपनी वर्दी की इज्जत करें और प्रशासन भी देखें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे लोगों को देखा जाएगा।

सफदरगंज अस्पताल में धरना दे रहे चंद्रशेखर को पुलिस ने लिया हिरासत में, हरियाणा के लिए रवाना

इस मौके पर सांची से कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल चौधरी ने षाष्टांग होकर अपने नेता और जनता को प्रणाम किया। सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।

सांची में अभी भाजपा ने अपना प्रत्याशी औपचारिक रूप से घोषित नहीं किया है, लेकिन पार्टी प्रत्याशी के रूप में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

Exit mobile version