Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

7.0 तीव्रता के भूकंप से थर्राया ये देश, घबराकर सड़कों पर आए लोग

Earthquake

earthquake

नॉर्थ-अमेरिकी देश मैक्सिको में मंगलवार रात भीषण भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.0 रही। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने परिवार के साथ सड़कों पर आ गए। अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप में किसी की जान नहीं गई है। भारी नुकसान भी सामने नहीं आया है।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का सबसे ज्यादा असर गुएरेरो राज्य के एकापुल्को में देखा गया। यहां पेड़ गिर गए और सड़कों पर बड़े पत्थर गिर पड़े। यहां पावर कट हो गया और दहशत में लोगों ने रात सड़कों पर गुजारी।

Shikhar Aesha Divorce : शिखर-आयशा के मिलने से लेकर बिछड़ने की कहानी

इस दौरान बारिश भी हो रही थी। मैक्सिको के प्रधानमंत्री मैनुएल लोपेज ओब्राडोर ने कहा कि झटकों से पहाड़ हिल गए और कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।

हालांकि तीव्रता को देखते हुए सूनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया था। मैक्सिको में लगातार प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। इस भूकंप से पहले देश भारी बाढ़ से जूझ रहा था।

हिडाल्गो राज्य में कुछ दिन पहले आई बाढ़ ने कई लोगों की जान ले ली थी। अर्थक्वेक के बाद एक मैक्सिकन ने कहा- ये बेहद भयावह था। इसने मुझे 1985 के भूकंप की याद दिला दी

Exit mobile version