• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा : सीएम धामी

Writer D by Writer D
01/04/2022
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) शुक्रवार को दो दिवसीय चंपावत (Champavat) दौरे पर पहुंचे। चंपावत के बनबसा स्टेडियम में पहुंचे धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए मां पूर्णागिरी की धरती को नमन किया, उन्होंने भारी संख्या में मौजूद जनता का अभिनंदन किया।  इस दौरान उन्होंने बनबसा स्टेडियम को खेल विभाग के अंतर्गत किए जाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की घोषणा की, जिससे इसका विकास हो सके एवं खेलों में जनपद के युवाओं को मौका मिले।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शारदा नदी किनारे बसे इस शहर में पूर्णागिरी मैया के दर्शन करने आया हूं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नए कीर्तिमान रच रहा है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता ने भी एक नया इतिहास रचा है। हमारी सरकार जनता की भावनाओं को समझते हुए कल्याणकारी कदम उठाएगी। सरकार जन जन तक पहुंचकर उनके विकास को लेकर संकल्पित है।

किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन का होना जरूरी : सीएम धामी 

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में  देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी मार्गदर्शन में उत्तराखंड का भी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टनकपुर से सितारगंज तक पूरी चार लेन सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। पर्वतमाला योजना के तहत राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थलों को रोपवे सुविधा से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनके शासनादेश भी जारी हो । उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके नेतृत्व में यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। अपनी रजत जयंती के अवसर पर उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा  हमारा राज्य हर क्षेत्र में आगे इसके लिए सरकार निरंतर विकास कार्य करेगी।

उन्होंने कहा सरकार ने पर्यावरण मित्रों का एक दिन का मानदेय बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा की नए बजट में सरकार ने गरीब परिवारो हेतु एक साल में तीन सिलेंडर मुफ़्त देने का वादा किया है, जो पूरा किया जाएगा। पूरी दुनिया में हमारा उत्तराखंड देव भूमि तपोभूमि ऋषियों की भूमि के नाम से जाना जाता है और यहां के प्रत्येक परिवार से बेटा सीमा पर अपनी सेवाएं दे रहा है।

इस दौरान विधायक चंपावत कैलाश गहतोड़ी, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी श्री अजय रौतेला, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे , जिलाधिकारी विनीत तोमर, एसपी देवेन्द्र पींचा, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीप पाठक एवं अन्य  लोग मौजूद रहे।

Tags: champavat newscm dhamiUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी ने रतन नाथ योगी की प्रतिमा का किया अनावरण

Next Post

सीएम धामी ने प्रदेश के “पर्यावरण मित्रों” को दिया तोहफा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश ने तय की है अपराध व अव्यवस्था से अनुशासन और कर्फ्यू से कानून के राज की यात्राः मुख्यमंत्री

13/02/2026
CM Yogi
Main Slider

अभिभाषण के दौरान हंगामा राज्यपाल ही नहीं, मां का भी अपमानः योगी

13/02/2026
CM Dhami honored bodybuilder Pratibha Thapliyal
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित

13/02/2026
Retired Brigadier met CM Dhami and handed over the cheque.
राष्ट्रीय

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का योगदान

13/02/2026
Satish Mahana
Main Slider

नाराजगी के बाद मुस्कुराते हुए लौटे विधानसभा अध्यक्ष, सपा विधायक ने सुनाई शायरी

13/02/2026
Next Post

सीएम धामी ने प्रदेश के "पर्यावरण मित्रों" को दिया तोहफा

यह भी पढ़ें

yogi

योगी 2.0 रिपोर्ट कार्ड: 100 दिन में 500 से अधिक एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्तियां जब्त

04/07/2022
आत्मनिर्भर भारत अभियान self-reliant India campaign

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कोई भी खरीद सकेगा जमीन

27/10/2020
Tari Poha

इस डिश का स्वाद सभी को आएगा पसंद, फटाफट बना लीजिये

18/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version