Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खून की कमी सम्बन्धी समस्या में वरदान साबित होता है ये एक फल का सेवन

fruit

फल

शरीर में खून की कमी होने पर आप खजूर का सेवन लाभप्रदा माना जाता है। खजूर के अंदर अमीनो एसिड, फाइबर, पोटेशि‍यम और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं और इसे खाने से कई रोगों को सही किया जा सकता है।

खजूर को खाने से एनिमिया की बीमारी से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा जो लोग नियमित रूप से खजूर का सेवन करते हैं उन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सही बना रहता है और एनिमिया की बीमारी से शरीर की रक्षा होती है। इसलिए आप खजूर को आज से ही अपनी डाइट में शामिल कर लें।

खजूर खाने से खाने से डायरिया जैसी बीमारी से शरीर की रक्षा होती है। उच्च मात्रा में फाइबर मिलता है। और इसे पाचन क्रिया सही से कार्य करती है इसलिए जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है वो लोग खजूर खाना शुरू कर दें। इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है और शरीर खजूर का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और शरीर आसानी से थकता नहीं है।

इसलिए जिन लोगों को कमजोरी महसूस होती है वो लोग रोज रात को सोने से पहले खजूर का सेवन करें और इसके ऊपर से गर्म दूध पी लें। रोजाना खूजर और दूध का सेवन एक साथ करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर सही बना रहता है।

खजूर के अंदर विटामिन बी 5, विटामिन बी 3, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज और सेलेनियम पाया जाता है और इसे खाने से हड्ड‍ी और दांत मजबूत बने रहते हैं। इतना ही नहीं आंतों की रक्षा भी कई प्रकार के रोगों से होती है।जोडों में दर्द की शिकायत होने पर आप अपनी डाइट में खजूर को शामिल कर लें। खजूर का सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है और जोड़ों की दर्द दूर हो जाती है। इसलिए जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की तकलीफ है वो लोग रोज खजूर खाया करें।

Exit mobile version