• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पेट की गैस और ब्लोटिंग से छुटकारा दिलाएगी ये हर्बल चाय

Writer D by Writer D
08/07/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
herbal tea

herbal tea

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याओं में गैस सबसे आम समस्या है। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक, हर उम्र के व्यक्ति को कभी न कभी इस समस्या का सामना करना ही पड़ता है। पेट में गैस बनने की कई वजह हो सकती हैं जैसे ज़्यादा खाना खा लेना, ज़्यादा देर तक भूखे रहने, तीखा या चटपटा भोजन करना, ऐसा भोजन करना जो मुश्किल से पचे, ठीक से चबाकर न खाना, ज़्यादा चिंता करना, शराब पीना, कुछ बीमारियों और दवाओं की वजह से भी पेट में गैस बन सकती है।

इसका समाधान पाने के लिए आपने न जानें कितनी दवाएं खाईं होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे राहत दिलाने के लिए हर्बल चाय बेहद कारगार साबित होती है।

ये 4 हर्बल चाय हैं बड़ी काम की:

  1. पिपरमिंट टी

पेट की गैस की समस्या में पिपरमिंट चाय का भी कोई तोड़ नहीं है। गैस्ट्रिक स्ट्रेस कम करने में यह चाय काफी असरदार है। इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम से पीड़ित लोगों को पिपरमिंट टी ज़रूर पीनी चाहिए। पिपरमिंट चाय पेट और पेट के निचले हिस्से में होने वाले दर्द से राहत दिलाती है।

  1. जिंजर, हनी, लेमन टी

अदरक, शहद और नींबू बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। पेट की सूजन और अन्य पेट संबंधी बीमारियों के लिए अदरक काफी लाभकारी है। बगैर दूध की अदरकयुक्त चाय में थोड़ा शहद और नींबू डालकर पीजिए, यकीन मानिए कुछ ही दिन में आप खुद इस चमत्कारी चाय का फर्क महसूस करेंगे।

  1. कैमोमाइल टी

कैमोमाइल के फूल के कई फायदे होते हैं। यह स्ट्रेस कम करने में मददगार हैं। यह शरीर की सूजन कम करते हैं। कैमोमाइल की चाय से पेट की सूजन और गैस की बीमारी (Health Tips) से भी निजात मिलती है। यह चाय जोड़ों के दर्द और पीरियड के दौरान महिलाओं को होने वाले दर्द से भी राहत दिलाती है।

  1. फेनल टी

सौंफ का इस्तेमाल किसी भी रूप में किया जाए, यह शरीर को फायदा ही पहुंचाता है। सौंफ शरीर को ठंडा रखने का काम करती है। इतना ही नहीं, बिना दूध की चाय में सौंफ मिलाकर पीने से पेट की सूजन और गैस में राहत मिलती है।

Tags: AciditybloatingHealthHealth and Medicine health lifestyleHealthy LifestyleHerbal TeaLifestyle and Relationshipstomach illnessपेट की समस्याहर्बल चाय
Previous Post

छुट्टियां बिताने के लिए खूबसूरत हिल स्टेशन है रानीखेत

Next Post

पथरी की समस्या से बचने के लिए आज ही इन चीजों को छोड़ें

Writer D

Writer D

Related Posts

Body Pain
फैशन/शैली

बदन दर्द दूर करेंगे ये कारगर नुस्खें

10/03/2026
Cracked Heels
फैशन/शैली

फटी एड़ियों से पाना चाहते हैं निजात, तो आजमाएं ये उपाय

10/03/2026
hair fall
फैशन/शैली

गर्मियों में ऐसे करें अपने बालों की देखभाल

10/03/2026
glowing face
फैशन/शैली

रंगत खो चुके फेस पर ग्लो लाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

10/03/2026
खाना-खजाना

स्नैक्स में बनाएं ये खास पकोड़े, बढ़ जाएगा चाय का जायका

10/03/2026
Next Post
kidney

पथरी की समस्या से बचने के लिए आज ही इन चीजों को छोड़ें

यह भी पढ़ें

BJP

J&K Elections: भाजपा ने जारी की पहली लिस्ट, इतने मुसलमानों को भी दिया टिकट

26/08/2024
Monalisa

डीपनेक टॉप में मोनालिसा ने लगाई आग, कातिल अदाएं देखकर फैंस हुए लट्टू

23/09/2022
mutual fund

म्यूचुअल फंड: इन्वेस्टमेंट से बढ़ाई सुरक्षित विकल्पों में निवेश की मांग

13/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version