Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यह किसानों का नहीं बल्कि कांग्रेस का आंदोलन है : जगदंबिका पाल

jagdambika pal

jagdambika pal

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद जगदंबिका पाल ने आज कहा कि किसान आंदोलन एक प्रायोजित कार्यक्रम है। ये किसान आंदोलन नही बल्कि कांग्रेस का आंदोलन है।

सुलतानपुर जिले में वरिष्ठ पत्रकार एवं भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य रजनीश त्रिपाठी की छोटी बहन की शादी में भाग लेने आये श्री पाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसान आंदोलन एक प्रायोजित कार्यक्रम है। बल्कि ये किसान आंदोलन नही कांग्रेस का आंदोलन है।

इसके पीछे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह हैं।दिलचस्प है कि कांग्रेस ने पंजाब में यह कानून लागू नहीं किया है लेकिन वहां के लोगों को भड़का कर दिल्ली की सीमा पर जमा कर आम जन जीवन अस्त व्यस्त करना चाहती है ।

कांग्रेस और भाजपा मिलकर देश के किसानों को छल रहीं हैं: आप

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन :यूपीए: की सरकार के समय 2005 में वैज्ञानिक डाक्टर स्वामीनाथन जिन्हें हरित क्रांति का जनक माना जाता है। उनकी जिस रिपोर्ट को लागू करना चाहिए था। मोदी सरकार ने उस ही लागू किया है। इससे तो किसान खुशहाल होंगे। अब किसान देश में कहीं भी अनाज बेच सकता है।

फसल का मूल्य तो खेत में ही निर्धारित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कानून से बिचौलियों और बड़े आढ़तियों को परेशानी है । पंजाब और महाराष्ट्र में कौन राजनीतिक परिवार बड़ा आढ़ती है ,इसे देश जान रहा है ।यह किसानों को आढ़तियों से बचाने का कानून है जिसके खिलाफ कांग्रेस के इशारे पर आढ़ती कर रहे हैं ।

Exit mobile version