• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दंगाइयों को गले लगाने वाले प्रदेश के हितैषी नहीं : योगी

Writer D by Writer D
30/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, महाराजगंज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दंगाइयों को गले लगाने वाले प्रदेश के हितैषी नहीं हो सकते। समाजवादी पार्टी और उससे पहले बसपा व कांग्रेस की सरकारों की यही परिपाटी थी। अराजकता के लिए इन पार्टियों ने प्रदेश को गिरवी रख दिया था।

आज कोई उत्तर प्रदेश में दंगा नहीं कर सकता, अराजकता नहीं फैला सकता। सभी दंगाइयों को मालूम है कि दंगा करेंगे तो सात पीढ़ियां भी भरपाई करते-करते थक जाएंगी। आज माफिया के खिलाफ कार्रवाई होती है तो सबसे अधिक पीड़ा इनके सरपरस्त सपा, बसपा व कांग्रेस को होती है।

मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को महाराजगंज के फरेंदा में जन विश्वास यात्रा के भव्य स्वागत समारोह को संबोधित किया। जयपुरिया स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने महाराजगंज के लिए 437 करोड रुपये की लागत वाली 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकारों को कटघरे में खड़ा करते हुए जनता से यह पूछा कि क्या गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वाले, व्यापारियों का अपहरण करने वाले, दंगाइयों को गले लगाने वाले, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले आपके हितेषी हो सकते हैं ? अपार जनसमूह से एक स्वर में आवाज आई- नहीं।

जनता के जवाब के बाद उन्होंने पूर्व की सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों के शासन और भाजपा शासन की तुलना कर लोगों को फर्क भी समझाया। योगी ने कहा कि 2014 के पहले देश का वातावरण क्या था, यह सबको पता है। 2014 के बाद इसमें व्यापक परिवर्तन आया है। 2014 के पूर्व देश में अविश्वास, अराजकता, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, उग्रवाद का माहौल था। देश के नागरिकों में सरकार के प्रति गुस्सा था। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में भाजपा की सरकार बनी तो जन-जन में नेतृत्व के प्रति विश्वास जागृत हुआ। वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचा। तमाम हाईवे व एयरपोर्ट बने, जल मार्ग से यातायात शुरू हुआ, रेलवे की सुविधाओं का विस्तार हुआ। विकास के अनेक अनेक कार्य हुए। गरीबों को मुफ्त आवास, मुफ्त शौचालय, मुफ्त राशन व मुफ्त आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ मिला। इससे उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है।

’दीवारों से निकल रहा गरीबों का हड़पा पैसा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 2017 के पूर्व जो लोग सत्ता में बैठे थे, वह गरीबों का पैसा हड़प जाते थे। आज चार दिनों से यह पैसा दीवारों से निकल रहा है। जेसीबी लगाकर पैसा निकाला जा रहा है। पूर्व की सरकारों ने गरीबों का पैसा लूट कर घरों में रख दिया था। उन्होंने न तो गरीबों के लिए मकान बनवाए, न शौचालय बनवाए, न ही उनके उपचार की व्यवस्था की। इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई ध्यान नहीं दिया। इंसेफलाइटिस से हर साल हजारों मौतें होती रहीं लेकिन कोई पुरसाहाल नहीं था।

प्रधानमंत्री ने दी उत्तराखंड को दी 17,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात

भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जो कहा था, वह सब करके दिखाया है। गरीबों के लिए अनेकानेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं और उनका लाभ भी सबको मिल रहा है। हाईवे, स्वास्थ्य सेवा समेत सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। इस दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा को लेकर कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का उल्लेख भी किया। कहा कि जनसंघ के जमाने से 1952 से ही हम यह कहते रहे हैं कि धारा 370 आतंकवाद की जड़ है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे लेकिन कांग्रेस इसे पोषित करती रही। वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दिया है। अब यहां का भी नागरिक यदि चाहे तो वह कश्मीर में जमीन, मकान खरीद सकता है।

राम भक्तों पर गोली चलाने वाले नहीं करा सकते थे राम मंदिर का निर्माण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से यह भी सवाल किया कि अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बनने से कितने लोगों को खुशी है ? उनके इस सवाल पर कार्यक्रम में उमड़े सभी लोगों ने हाथ उठाकर और हां बोलकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले एक ही नारा गूंजता था, रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। इस पर मीडिया के मित्र हमें चिढ़ाते थे कि तिथि नहीं बताएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने तिथि बताने की जगह सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीराम मंदिर का शिलान्यास कराया और आज भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से सवाल किया कि क्या समाजवादी पार्टी, कांग्रेस या बहन जी की बसपा राम मंदिर बनवा पाती। भीड़ से आवाज गूंजी-नहीं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो राम भक्तों पर गोली चलाते थे, वह कभी भी राम मंदिर का निर्माण नहीं करा सकते थे।

Tags: cm yogiMaharajganj newsup newsYogi News
Previous Post

स्क्रैप के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Next Post

मुंबई पर खालिस्तानी आतंकी हमले का अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Halwa
खाना-खजाना

मीठे में बनाएं ब्रेड का हलवा, बदल जाएगा मुंह का जायका

28/05/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका से बदल रही बुनियादी शिक्षा की तस्वीर, योगी सरकार प्री-प्राइमरी शिक्षा की मजबूत कर रही नींव

27/05/2026
Kakoli Ghosh
राजनीति

बंगाल की राजनीति में हलचल, हार के बाद TMC सांसद काकोली घोष ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में विजेताओं को किया सम्मानित

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

अल्मोड़ा को सीएम की सौगात, विवि भवन समेत 26 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

27/05/2026
Next Post
Human Bomb

मुंबई पर खालिस्तानी आतंकी हमले का अलर्ट

यह भी पढ़ें

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

साइबर अपराधी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

23/02/2023
नीतीश कुमार Nitish Kumar

फिर से जो ज़िम्मेदारी मिली है, उसको आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे : नीतीश

18/11/2020

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कहीं गंदगी नहीं दिखनी चाहिए : योगी

24/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version