Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जो किसानों का आंदोलन तोड़ना चाहते हैं वे देशद्रोही हैं : प्रियंका

किसान आंदोलन को लेकर देश में जारी ताजा घटनाक्रम पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा है। जो किसानों के आंदोलन को तोड़ना चाहते हैं वे देशद्रोही हैं।

प्रियंका गांधी ने लिखा कि कल आधी रात में लाठी से किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की। आज गाजीपुर, सिंघु बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा है। यह लोकतंत्र के हर नियम के विपरीत है।

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा कि कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में खड़ी रहेगी। किसान देश का हित हैं। जो उन्हें तोड़ना चाहते हैं- वे देशद्रोही हैं। उन्होंने लिखा कि हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए, लेकिन जो किसान शांति से महीनो से संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ देश की जनता की पूरी शक्ति खड़ी है।

Farmer Protest: टिकैत के समर्थन में गाजीपुर बार्डर पर फिर से जुटने लगे किसान

प्रियंका गांधी के अलावा उनके भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी किसानों के मुद्दे पर ट्वीट किया है।

उन्होंने लिखा कि ये एक साइड चुनने का समय है। मेरा फैसला साफ है। मैं लोकतंत्र के साथ हूं, मैं किसानों और उनके शांतिपूर्ण आंदोलन के साथ हूं।

Exit mobile version