• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी को आत्मघाती बम से उड़ाने की धमकी, केंद्रीय एजेंसी अलर्ट

Writer D by Writer D
22/04/2023
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। केरल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आत्मघाती बम हमले की धमकी वाली चिट्ठी की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पीएम मोदी  24 और 25 अप्रैल को केरल का दौरा करेंगे जहां वो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

आत्मघाती बम से उड़ाने की धमकी

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जांच के क्रम में सामने आया है कि कोच्चि के एक निवासी द्वारा यह चिट्ठी लिखी गई थी। मलयालम में लिखी चिट्ठी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के दफ्तर में आई थी। धमकी भरे पत्र को केरल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने बीते सप्ताह पुलिस को सौंप दिया था।

एडीजीपी (खुफिया) की एक रिपोर्ट मीडिया में आने के बाद धमकी भरे पत्र की खबर सामने आई है। जैसे ही यह खबर बाहर आई, सुरेंद्रन ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही राज्य पुलिस प्रमुख को धमकी भरा पत्र सौंप दिया था।

खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है, “पिछले हफ्ते, भाजपा राज्य समिति के अध्यक्ष को मलयालम में लिखा गया एक पत्र मिला था, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री (PM Modi) पर आत्मघाती हमलावर द्वारा हमला करने की धमकी दी गई थी।” रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पत्र की सत्यता और इसके पीछे किस शख्स की भूमिका है उसकी जांच की जा रही है।

सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक

सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि पुलिस से “खुफिया रिपोर्ट का लीक” होना एक गंभीर गलती थी और इसकी जांच होनी चाहिए। 49 पन्नों की रिपोर्ट में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के नाम, उनकी भूमिका, प्रधानमंत्री के विस्तृत कार्यक्रम चार्ट सहित अन्य बातों का विवरण दिया गया है।

राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, बोले- सच बोलने की चुकाई कीमत

केंद्रीय राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भी एडीजीपी (खुफिया) रिपोर्ट के कथित लीक होने की निंदा की और कहा कि यह एक गंभीर मामला है। मुरलीधरन ने आरोप लगाया, ”मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि कैसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी एक रिपोर्ट लीक हो गई और व्हाट्सएप पर वायरल हो गई। इसका मतलब है कि राज्य का गृह विभाग चरमरा गया है।”

Tags: delhi newsNational newspm modi
Previous Post

राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी बंगला, बोले- सच बोलने की चुकाई कीमत

Next Post

आकाश में रविवार शाम दिखेगा अद्भुत नजारा, मुस्कुराते चांद के साथ जोड़ी बनाएगा चमकता शुक्र

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: धामी सरकार चलाएगी मासिक जांच अभियान

12/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री

12/03/2026
Mukhyamantri Medhavi Protsahan Scholarship Scheme
राजनीति

मेधावी छात्रों का पूरा ध्यान, छात्रवृत्ति योजना ‘वरदान’

12/03/2026
CM Dhami
राजनीति

भराड़ीसैंण के भराड़ी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना

12/03/2026
Farooq Abdullah
Main Slider

20 साल से टारगेट पर थे Farooq Abdullah, जम्मू में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

12/03/2026
Next Post
Venus

आकाश में रविवार शाम दिखेगा अद्भुत नजारा, मुस्कुराते चांद के साथ जोड़ी बनाएगा चमकता शुक्र

यह भी पढ़ें

हरीश रावत Harish Rawat

राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना हमारे लिए गौरव की बात होगी : हरीश रावत

30/08/2020
onion

अब नहीं रुलाएगा प्याज, जानें मोदी सरकार का प्लान

16/07/2022
AK Sharma

यह बजट नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने वाला बजट : एके शर्मा

01/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version