• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना हमारे लिए गौरव की बात होगी : हरीश रावत

Desk by Desk
30/08/2020
in Main Slider, उत्तराखंड, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
हरीश रावत Harish Rawat

हरीश रावत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पार्टी के भीतर चल रहे पत्र विवाद के बीच एक साक्षात्कार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सीडब्ल्यूसी के किसी नेता ने कभी यह नहीं बोला कि संगठनात्मक चुनाव नहीं होना चाहिए। इतना जरूर है कि चुनाव कब और कैसे होंगे? इस बारे में सोनिया निर्णय करेंगी।

बता दें कि पिछले दिनों आजाद समेत कांग्रेस के 23 नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव और पूर्णकालिक व सक्रिय अध्यक्ष की मांग की थी। उनके इस पत्र को पार्टी के भीतर कई लोगों ने कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती देने के तौर पर लिया।

इस पत्र से जुड़े विवाद की पृष्ठभूमि में ही 24 अगस्त को सीडब्ल्यूसी की हंगामेदार और मैराथन बैठक हुई जिसमें सोनिया गांधी से अंतरिम अध्यक्ष के रूप में बने रहने का आग्रह किया गया और संगठन में जरूरी बदलाव के लिए उन्हें अधिकृत किया गया।

बरेली : कोरोना पॉजिटिव सपा नेता ने ओवरब्रिज से कूदकर की आत्महत्या

बैठक के आखिर में सोनिया ने कहा था कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है जहां कई मौकों पर असहमतियां होती हैं, लेकिन इस वक्त की जरूरत है कि लोगों के हित में और देश को विफल कर रही ताकतों से मिलकर लड़ा जाए।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आजाद की संगठनात्मक चुनाव की मांग पर 72 वर्षीय रावत ने कहा कि आखिर कांग्रेस में कौन कह कर रहा है कि चुनाव नहीं होना चाहिए? चुनाव कब होगा, कैसे होगा, इसी के लिए तो कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि आजाद ने जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और कार्य समिति के चुनाव की बात की है। उन्होंने अध्यक्ष के चुनाव की बात नहीं की है।

उनके मुताबिक, जब भी अवसर आए हैं तो कांग्रेस में चुनाव हुआ है। कांग्रेस में वास्तविक चुनाव होता है। सोनिया गांधी ने जब चुनाव लड़ा था तो उनके खिलाफ जितेंद्र प्रसाद खड़े हुए थे। कांग्रेस के ही कुछ नेताओं के चुनाव नहीं चाहने से जुड़े आजाद के दावे पर रावत ने कहा कि मुझे अभी तक सीडब्ल्यूसी का ऐसा कोई सदस्य नहीं मिला। जिसने यह कहा हो कि चुनाव नहीं होने चाहिए। इतनी बड़ी पार्टी है, हार होती है तो कई बातें होती हैं। अब यह सब महसूस करते हैं कि भाजपा के खिलाफ मिलकर लड़ना पड़ेगा।

उन्होंने पत्र लिखने वाले नेताओं के समय को लेकर और पत्र लीक होने को लेकर लोगों ने तकलीफ जताई। ये सब चीजें (सीडब्ल्यूसी की बैठक में) आजाद साहब की उपस्थिति में हुईं। कोई चीज छिपाकर नहीं हुई। रावत ने कहा कि मैं समझता हूं कि अब इस मामले पर टीका-टिप्पणी करना उचित नहीं है। बयान देने वालों को भी और कांग्रेस के सभी लोगों को यह समझना चाहिए कि कार्यसमिति के सामूहिक निर्णयों और सोनिया ने बैठक के अखिर में जो बात की है, उसी के दायरे में व्यवहार किया जाना चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर से राहुल गांधी को सौंपने की पैरवी करते हुए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के निर्विवाद नेता हैं। विपक्ष के भी सबसे बड़े नेता हैं। पहले हमारे लिए वह अध्यक्ष के तौर पर आवश्यकता थे, लेकिन अब उनका अध्यक्ष बनना हमारे लिए गौरव की बात होगी।

Tags: Congress General SecretaryCWCformer Uttarakhand Chief MinisterGhulam Nabi AzadHarish RawatSonia Gandhiउत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्रीकांग्रेस महासचिवगुलाम नबी आजादसीडब्ल्यूसीसोनिया गाँधीहरीश रावत
Previous Post

रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन के बाद के सर्वे में ट्रम्प जो बाइडेन से पीछे हैं।

Next Post

जेईई और नीट परीक्षा के विरोध में दिल्ली सरकार कूदी, छात्रों के सुर में सुर मिलाया

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Next Post

जेईई और नीट परीक्षा के विरोध में दिल्ली सरकार कूदी, छात्रों के सुर में सुर मिलाया

यह भी पढ़ें

Salman Khan

‘भाईजान’ को मिला हथियार रखने का लाइसेंस, ये रिवॉल्वर खरीदेंगे सलमान

01/08/2022
Cloves

आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो नवरात्रि में करें लौंग के चमत्कारी उपाय

02/04/2025
आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Heavy rain alert in eight states

मौसम विभाग ने यूपी-बिहार समेत आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version