• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौसम विभाग ने यूपी-बिहार समेत आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

Desk by Desk
24/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गुजरात, नई दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Heavy rain alert in eight states

आठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्व और इससे सटे पूर्वी बंगाल में बंगाल की खाड़ी से तेज, नम और दक्षिण-पश्चिम की हवाओं का रूपांतरण शनिवार 26 सितंबर तक होने की संभावना है। इससे उत्तर-पूर्व यूपी और उत्तरी महाराष्ट्र के ऊपर एक ट्रफ बना है। विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहेगी।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गोवा, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत आठ राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने और बादल फटने की भी चेतावनी दी गई है।

विभाग के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र अब पूर्वी मध्यप्रदेश तक पहुंच चुका है। धीरे-धीरे चक्रवाती हवाएं भी आगे बढ़ रही है। महाराष्ट्र के तटीय भागों से ट्रफ रेखा मध्यप्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक बनी है।

राजस्थान के डीजीपी भूपेंद्र सिंह ने भी किया वीआरएस का आवेदन, जानें कारण

बता दें कि मानसून का मौसम जल्द ही देश से विदा लेने वाला है। इस सीजन बंगाल की खाड़ी से लेकर अरब सागर तक में मानसून के लिए जो सिस्टम तैयार हुआ, उसके कारण 20 राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की स्थिति यह रही है कि असम और सिक्किम बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के चलते इन राज्यों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। बंगाल-असम राष्ट्रीय राजमार्ग 10 भूस्खलन के चलते कई जगह से टूट गया है। इस कारण यहां कई वाहन फंस गए हैं। राजमार्ग के क्षतिग्रस्त होने के चलते सिक्किम की राजधानी गंगटोक का सड़क संपर्क कालिंपोंग और सिलिगुड़ी के कट गया है।

इस मानसून महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 24 घंटे में 280 मिली बारिश दर्ज की गई, जो इस मानसून में एक दिन में सबसे अधिक है।

रायबरेली : भारी बारिश के चलते मकान गिरा, महिला की मौत

मुंबई में बारिश का सितम इस कदर है, कि बीएमसी को दफ्तरों की छुट्टी का एलान करना पड़ा। वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया या फिर उनके रूट में बदलाव किया गया। बारिश के चलते सड़कें, रेलवे ट्रैक और निचले इलाके डूब गए हैं। बारिश के कारण हाईकोर्ट और सत्र अदालतों में काम-काज ठप रहा है।

मौसम विभाग ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि आईएमडी मानसून के सितंबर 28 तक खत्म होने का कोई आसार नहीं देख रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मानसून 30 सितंबर को खत्म हो जाएगा।

मानसून के समाप्त होने की आधिकारिक घोषणा होने से पहले एक एंटीसाइक्लोनिक विंड पैटर्न तैयार होना चाहिए। इस दौरान बारिश पूरी तरह से रूक जाएगी। जगह-जगह बूंदा-बांदी में कमी देखी जाएगी।

 

 

 

Tags: biharflood in eastern indiaHeavy rainHeavy rain alert in eight statesheavy rainfall in eastern indiaheavy rainfall in indiaimdIndia News in HindiLatest India News UpdatesRainfallrainfall in Indiarainfall in mumbairainfall in uttar pradeshupWest Bengalआठ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Previous Post

राजस्थान के डीजीपी भूपेंद्र सिंह ने भी किया वीआरएस का आवेदन, जानें कारण

Next Post

“कंगना पर पलट वार”, ड्रग्स एडिक्ट के इल्जाम के साथ ही NCB की जांच

Desk

Desk

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
Kangana Ranaut

"कंगना पर पलट वार", ड्रग्स एडिक्ट के इल्जाम के साथ ही NCB की जांच

यह भी पढ़ें

कांग्रेस, बसपा और आप नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

07/12/2021

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था में शुमार होगा : निर्मला सीतारमण

26/04/2022
Dr. Roshan Jacob

पोर्टल पर कोविड रिपोर्ट देर से हो रही थी अपलोड, प्रभारी अधिकारी ने किया गया निरीक्षण

08/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version