• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘भाईजान’ को मिला हथियार रखने का लाइसेंस, ये रिवॉल्वर खरीदेंगे सलमान

Writer D by Writer D
01/08/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
Salman Khan

Salman Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। ‘तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे’ गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद से सलमान खान (Salman Khan) की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई। इस मामले को लेकर सलमान खान 22 जुलाई को मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर से मिले थे।जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने सलमान खान को हथियार का लाइसेंस जारी कर दिया है।

सलमान खान (Salman Khan) ने धमकी भरा खत मिलने के बाद लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। सलमान की इस रिक्वेस्ट को मुंबई पुलिस ने DCP जोन 9 को फॉरवर्ड किया था।

जोनल DCP की तरफ से अप्रूवल मिलने के बाद सलमान खान को लाइसेंस इश्यू हुआ। मुंबई पुलिस के अनुसार, सलमान खान (Salman Khan) को एक हथियार का लाइसेंस इश्यू हो गया है। सलमान कौन सा हथियार खरीदेंगे इसका जिक्र नहीं है। एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि सुरक्षा के मद्देनजर आमतौर पर शख्स ।32 कैलिबर रिवॉल्वर या पिस्तौल खरीदता है।

सलमान (Salman Khan) को मिला था धमकी भरा लेटर

29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान खान (Salman Khan) को धमकी भरा लेटर में मिला था। जिसमें लिखा था- तुम्हारा मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे। सलमान के पिता सलीम खान को बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में ये धमकी भरा लेटर मिला था। सलीम खान के गार्ड को लेटर उस बेंच पर रखा मिला था, जहां एक्टर के पिता अक्सर मॉर्निंग वॉक के बाद बैठा करते हैं। मामला सामने आने के बाद बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज किया था। आईपीसी के सेक्शन 506 के तहत मामला दर्ज हुआ था।

CWG: कॉमनवेल्थ में भयानक हादसा, एक-दूसरे के ऊपर गिरे कई साइक्लिस्ट

सलमान खान (Salman Khan) को मिली इस धमकी के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। बॉलीवुड गलियारों में भी हलचल तेज हो गई थी। इस साल सलमान खान (Salman Khan) ने ईद के दिन अपनी बालकनी में आकर फैंस को ग्रीट नहीं किया था। कहा गया कि धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से सलमान खान फैंस से नहीं मिले थे। सलमान खान ने पुलिस को दिए बयान में धमकी के लिए किसी पर शक नहीं जताया था। खबरें हैं सलमान को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी दी है। बिश्नोई सलमान को पहले भी जानलेवा धमकी दे चुका है।

Tags: bollywood gossipsEntertainment newsSalman Khan
Previous Post

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, कांग्रेस नेता की बेटी की मौत

Next Post

प्राइवेट अस्पताल में लगी भीषण आग में 10 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
Massive Fire

प्राइवेट अस्पताल में लगी भीषण आग में 10 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

यह भी पढ़ें

दिलीप घोष

बंगाल : रैली में बोले बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष- खत्म हो गया कोरोना

11/09/2020
Ramayuga

‘रामयुग’ के फर्स्टलुक में ही सुनाई दी दिग्गज कलाकार की आवाज़

20/04/2021
आरएसएसबी

राजस्थान पूर्व प्राथमिक शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी

11/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version