• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लालकृष्‍ण आडवाणी और सीएम अमरिंदर को जान से मारने की धमकी, चिपकाए पोस्टर

Desk by Desk
03/11/2020
in Main Slider, क्राइम, राजनीति, राष्ट्रीय
0
लालकृष्‍ण आडवाणी और सीएम अमरिंदर को जान से मारने की धमकी lalkrishna advani-cm capt

लालकृष्‍ण आडवाणी और सीएम अमरिंदर को जान से मारने की धमकी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्‍ली। खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘जस्टिस फॉर सिख’ ने एक और विवादास्पद पोस्टर जारी किया है। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ मौत का फतवा जारी किया है।

हालांकि इस मामले पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारत की खुफिया एजेंसी (IB) सतर्क हैं। एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से देख रही हैं। केंद्र सरकार और जांच व खुफिया एजेंसी जिस तरह से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह और लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा से जुड़े मसले को भी सतर्कता के साथ मॉनिटरिंग कर रही हैं।

1 नवंबर और 2 नवंबर की तारीख खास

बता दें कि 31 अक्टूबर, 1984 को हुई इंदिरा गांधी की हत्या के बाद एक नवंबर और दो नवंबर से ही राजधानी में सिख दंगा शुरू हुआ था, जिसमें सैकड़ों सिख धर्म समुदाय के लोगों को उस दंगे के दौरान मार दिया गया था। आज भी उसी दंगे के नाम पर जस्टिस फ़ॉर सिख संस्था का प्रमुख परविंदर सिंह पन्नू पंजाब-दिल्ली से लेकर विदेशों में भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

हर साल सिख दंगा की बरसी पर आतंकी पन्नू ऐसे ही गीदड़ धमकी देता रहता है, लेकिन जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से ये अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों और नेताओं पर हमले की तैयारी और हत्या करने वाले को बदले में इनाम की राशि का ऐलान कर रहा है। इस मसले पर भारत सरकार को भी विशेष ध्यान देने की बेहद आवश्कता है।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की गंदी चाल में फंसा हुआ है पन्नू

इस मामले पर इंडियन वर्ल्ड फोरम के सेक्रेटरी जनरल पुनीत सिंह चंडोक ने भी बयान देते हुए कहा कि ये आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू आज तक किसी भी सिख समुदाय के उन दंगा पीड़ितों में से एक लोगों की भी कोई कानूनी मदद या किसी अन्य तरह से कोई नहीं की है। न ही मदद करने का कोई इरादा है, लेकिन दंगा पीड़ितों को भड़काने का प्रयास वह हमेशा से करता रहा है। ये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हाथों कठपुतली बनकर उसी के इशारे पर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करता रहता है।

इसके साथ ही इस मामले पर पुनीत सिंह चंडोक ने भी कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू खालिस्तान और सिख फ़ॉर जस्टिस के मसले को आगे बढ़ाने के लिए और मीडिया की लाइमलाइट में आने के लिए कुछ भी करने को अक्सर तैयार रहता है, जिससे उसकी खालिस्तानी सोच को बढ़ावा भी मिले और उसको मीडिया में लाइमलाइट भी मिले। इसी का शायद तकाजा है कि उसने पांच नवम्बर को दिल्ली से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को रोकने के लिए अपनी खुराफाती दिमाग का प्रयोग कर रहा है। इसके लिए वो किसी भी स्तर पर जाने के लिए वो प्रयासरत है, लेकिन इन सभी हरकतों से उसे कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है क्योंकि उसकी इस हरकत से भारत में सभी वाकिफ हैं।

पुनीत सिंह चंढोक की ललकार भरी चुनौती

इंडियन वर्ल्ड फोरम के सेक्रेटरी जनरल पुनीत सिंह चंडोक ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख (ISI) लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को ललकारते हुए चुनौती दी है कि “अगर हिम्मत है तो अपनी मांद से बाहर निकले। साथ ही किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के सार्वजनिक स्तर के बहस वाले मंच पर आए तब मुझसे बात करके दिखाए। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी बब्बर, बिन्दा, गुरपतवंत सिंह पन्नू, निज्जर, पम्मा, रोड़े जैसे लोमड़ियों के पीछे बैठकर क्यों इन कठपुतलियों का सहारा लेता है।

Tags: amarinder singhKhalistanLal Krishna Advaniअमरिंदर सिंहकैप्टन अमरिंदर सिंहखालिस्तानलालकृष्ण आडवाणी
Previous Post

पुराने अंदाज में लौटीं सारा अली खान, एयरपोर्ट की वीडियो हुई वायरल

Next Post

Gold Silver Rate: जानें सोने-चांदी की कीमतों का ताजा अपडेट

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Next Post

Gold Silver Rate: जानें सोने-चांदी की कीमतों का ताजा अपडेट

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सिक्किम में हुई घटना पर सीएम धामी ने जताया दुख

05/04/2023
AK Sharma

रिवैम्प योजना के अंतर्गत कार्यों को समय से करें पूरा: एके शर्मा

06/01/2023
Janmashtami

30 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन राशियों को भाग्य होगा प्रबल

05/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version