• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रक लूट की झूठी सूचना देने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, साढ़े बारह लाख बरामद

Writer D by Writer D
12/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रतापगढ़
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र में बीती छह अक्टूबर को ट्रक लूट की झूठी सूचना देकर ट्रक व ट्रक पर लदा माल गायब करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गायब ट्रक, उसमें लदा 690 गत्ता रिफाइंड आयल, 388 टीन रिफाइंड आयल व के साथ 12 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किया है।

एसपी ने बताया कि थाना कोतवाली में बाराबंकी के रहने वाले राजकिशोर ने सूचना देते हुए बताया कि वह ट्रक चलवाता है। उसके साथी दिलीप कुमार यादव से अपने ट्रक के लिए चालक मांगा था। इस पर उसने महफूज उर्फ बाबा नाम के चालक को उसके वहां काम के लिए भेजा था। काम पर रखने के बाद चालक महफूज ट्रक लेकर के अररिया फार्विसगंज, बिहार गया था। पांच अक्टूबर को जोगबनी बिहार से रिफाइंड लादकर नागपुर के लिए चला था। चालक महफूज से फोन पर बात हुई थी तो उसने बताया कि वह बस्ती में है और अकबरपुर, टांडा, आजमगढ़ होकर जाऊंगा जबकि उन्होंने उसे मुजफ्फरपुर, छपरा, आरा, बक्सर, बनारस के रास्ते होकर जाने के लिए बताया था। इसके बाद मोबाइल बन्द हो गया।

आठ अक्टूबर को चालक ने फोन कर बताया कि प्रतापगढ़ में भुपियामऊ ओवर ब्रिज के पास प्रयागराज रोड पर माल सहित ट्रक उससे छीन लिया गया है। इधर पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर जांच शुरु कर दी। स्वाट टीम भी लगी हुई थी। इस बीच पुलिस ने ट्रक को बरामद कर उसमें सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवकों की पहचान राजकिशोर के दोस्त दिलीप यादव और विजय यादव के रुप में हुई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चालक महफूज को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में बरामद रुपयों के सम्बन्ध में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि इस ट्रक पर रिफाइंड, सोयाबीन आयल लदा है, जिसमें से हमने कुछ माल बेंच दिया है। उनके पास जो रकम है वो उसी रिफाइंड आयल बिक्री के हैं। आरोपित विजय यादव द्वारा ट्रक के सम्बन्ध में बताया गया कि ट्रक मालिक राजकिशोर ने दिलीप से ड्राइवर मांगा था, दिलीप ने मुझे फोन किया तो मैने महफूज उर्फ बाबा खान को ड्राइवर के रूप में दिया था। जब महफूद ट्रक में परचून का सामान लेकर बिहार में अररिया (फार्विसगंज) गया था तो मै भी ट्रक में बैठ गया था। परचून का सामान उतारने के बाद नेपाल से सोयाबीन आयल लोड हुआ तथा जोगबनी, बिहार से चालान व बिल्टी नागपुर के लिए बनाकर हम लोग माल को फैजाबाद आ गये और हमने वहां दिलीप को बुलाया, दिलीप अपने बोलेरो से आया और वह बोलेरो से आगे-आगे चला तथा हम लोग लखनऊ आ गये।

लखनऊ आने पर ट्रक चालक महफूज को बताया कि हम तुम्हे पांच लाख रुपये देंगे और तुम्हारा हाथ बांधकर तुम्हें कहीं छोड़ देगें, तुम सबको बताना कि तुम्हारे साथ लूट हो गई है। इसके बाद हम लोग ट्रक का कुछ माल बेच करके पांच लाख महफूज को दे दिया। उसके बाद महफूज व उसके खलासी को बोलेरो में बैठाकर प्रतापगढ़ लाये और भुपियामऊ के पास महफूज तथा खलासी का हाथ बांधकर उतार दिये और खलासी को धमकी दिये कि अगर तुमने हमारे बताये अनुसार नहीं बताया तो हम तुम्हे जान से मार देंगे। उसके बाद हम लोग माल बेंचने की फिराक में इधर-उधर घूम रहे थे। हम पूरा माल एक साथ बेंचना चाह रहे थे, लेकिन कोई जगह नहीं मिल पा रही थी। हम लोगों ने सोचा कि किसी आयल मिल में बेंचा जाय तो एक साथ बेंचा जा सकता है। इसी चक्कर में हम लोग यहां प्रतापगढ़ आये थे, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषण की है।

Tags: crime newspratapgarh newsup news
Previous Post

झाड़ू लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

Next Post

लूटे गये मोबाइल, मोटरसाईकिलों सहित दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
Next Post

लूटे गये मोबाइल, मोटरसाईकिलों सहित दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

बंगाली अभिनेता सौमित्र चैटर्जी

बंगाली अभिनेता सौमित्र चैटर्जी की हालत चिंताजनक, अभी भी खतरे में

13/10/2020
Fire Brokeout in Civil Court Campus

सिविल कोर्ट की पार्किंग में लगी आग, कई वाहन जलकर खाक

23/05/2023
Lemon Pickle

खाने में स्वाद बढ़ाएगा ये खट्टा मीठा आचार, बनाना भी है एकदम आसान

25/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version