Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नाबालिग से छेड़छाड व मारपीट के आरोप में फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। नगराम पुलिस ने नाबालिग लड़कियों से छेडख़ानी व मारपीट करने के आरोप में फरार चल रहे 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया था। आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे।

थाना प्रभारी नगराम ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गए।

इलाके में भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस टीम ने आरोपितों को दौड़ाकर दबोच लिया।

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम इस्माईनगर नगराम निवासी नीरज, शेषनखेड़ा उतरावां निगोहां निवासी मनीष और ग्राम जमालपुर ददुरी नगराम निवासी सौरभ बताया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपित छेडख़ानी व किशोरियों के साथ मारपीट, गाली गलौच करने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

आरोपितों के खिलाफ पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपितों के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानतीय वारण्ट जारी किया था।

Exit mobile version