Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धोकर दोबारा बेचे जाने वाले थे इस्तेमाल किए हुए साढ़े तीन लाख कंडोम, पुलिस ने किया पर्दाफाश

इस्तेमाल किए हुए कंडोम

इस्तेमाल किए हुए कंडोम

कंडोम को सिंगल यूज के लिए बनाया जाता है, लेकिन हाल ही में विएतनाम में पुलिस ने एक फैक्ट्री में छापा मार ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया जो सड़कों से इस्तेमाल किए हुए कंडोम चुन कर उन्हें सर्फ से धोकर और सुखाकर पैक कर देेते थे। इन्हें फिर से मार्केट में बेचा जाता था। पुलिस ने फैक्ट्री से तीन लाख 24 हजार कंडोम बरामद किए। इसके बाद लोगों के बीच सनसनी फ़ैल गई।

कॉन्डम से जुड़ी ये खबर देश की नहीं है बल्कि वियतनाम की है। यहां पुलिस ने बोरियों में भरे कॉन्डम जब्त किए हैं वो भी इस्तेमाल किए हुए। जिनको साफ करके, पैक किया जा रहा था दोबारा बेचने के लिए।

IPL 2020 : पृथ्वी का तूफानी अर्धशतक, दिल्ली ने चेन्नई को 176 रन का लक्ष्य दिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वियतनाम टेलीविज़न (VTV) ने फुटेज चलाई थी, जिसमें दिख रहा था कि बोरी भर-भरकर कॉन्डम फर्श पर बिखरे हुए हैं। ये कॉन्डम वियतनाम के बिन डॉन्ग प्रांत के एक वेयरहाउस में मिले हैं, हो चि मिन्ह सिटी के पास।

ये ऑपरेशन चलाया गया विएतनाम के बिन्ह डुओन्ग में। यहां एक खाली पड़े बिल्डिंग में फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने यहां अचानक छापा मरा। तब जाकर इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने इस गिरोह की मुखिया 33 साल की फम थी थान्ह नगोक को अरेस्ट कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि कई महीनों से एक अनजान शख्स उसे इस्तेमाल किए कंडोम पहुंचा रहा था।

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.78 लाख से अधिक, 3.13 लाख रोगमुक्त

इसके बाद वो इन कंडोम की सफाई करती है। उन्हें अच्छे से धोया जाता था। फिर सूखने के बाद इन्हें शेप में लाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल कर दोबारा पैक किया जाता था। पुलिस ने फैक्ट्री से 360 किलो कंडोम बरामद किए हैं। पुलिस अब इन्हें डिस्पोज करने का तरीका सोच रही है। पुलिस को अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि फैक्ट्री से अब तक कितने कंडोम मार्केट में भेजे जा चुके हैं।

Exit mobile version