तीन असलहा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने थाना फेस-2 इलाके से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाेएडा की फेस-दो थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर सेक्टर 81 मैट्रो स्टेशन के पास से अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह कार सवार तीन बदमाशों मुजफ्फरनगर निवासी रहीसुद्दीन व मो0 रफी और मेरठ निवासी गुरलाल उर्फ दीप को गिरफ्तार किया गया।

किडनैपिंग के 30 घंटे बाद चंबल में मिला डॉक्टर, हनीट्रैप में फंसाकर वसूलने का था प्लान

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे व निशादेही पर विभिन्न बोर के सात हथियार और 10 कारतूस बरामद किये गये।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

Exit mobile version