• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इटावा सफारी में तीन शावकों की मौत से हड़कंप

Writer D by Writer D
12/07/2023
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश
0
Etawah Lion Safari

Etawah Lion Safari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा के बीहड़ों में बसे लायन सफारी (Etawah Lion Safari) में एक साथ तीन नवजात शावकों की मौत ने हड़कंप मचा दिया है। सफारी प्रबंधन तीनों शावको की मौत को छुपाने का प्रयास किया मगर पशुपालन विभाग ने शावकों की मौत की पुष्टि कर दी है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि लायन सफारी में सोना नामक शेरनी ने पांच शावको को जन्म दिया था लेकिन तीन शावकों की मौत हो गई है। हाल के दिनों में इटावा सफारी (Etawah Lion Safari) में जितने भी शावको का जन्म हुआ है वो सभी के सभी सुरक्षित हैं अगर ऐसा नहीं होता तो शावको की संख्या 10 के ऊपर कैसे पहुंच जाती।

सफारी के उप निदेशक जयप्रकाश और क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव से सफारी में शावको के जन्म लेने और उनकी मौत को लेकर जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई लेकिन दोनों अधिकारियों ने अपनी निदेशक दीक्षा भंडारी के निर्देशों का हवाला देते हुए जानकारी साझा करने से साफ इंकार कर दिया।

लायन सफारी (Etawah Lion Safari)की ओर से आज दोपहर बाद एक प्रेस नोट जारी करके दो शावको के जन्म लेने की जानकारी जरूर दी गई है लेकिन तीन शावको की मौत की जानकारी छुपा दी गई। सफारी सूत्रों के मुताबिक छह जुलाई को दोपहर एक बजकर 53 मिनट पर सोना नामक शेरनी ने एक शावक को जन्म दिया जबकि नौ जुलाई को तीन शावको का जन्म हुआ वहीं 10 जुलाई की शाम को एक शावक का जन्म हुआ। इनमे से तीन शावकों की मृत्यु हो गयी। सफारी के डॉ रोबिन सिंह, नसीर और पशुपालन विभाग के डॉ प्रमोद शिवहरे ने संयुक्त रूप से पोस्टमार्टम कराया ।

सूत्रों का कहना है कि दुनिया में संभवत: यह पहली बार है कि किसी भी शेरनी ने 77 घंटे मे पांच शावको को जन्म दिया है, अमूमन कैट फैमली के जानवर 36 घंटे तक ही बच्चे को जन्म देते है।

लायन सफारी (Etawah Lion Safari) के सूत्र बताते हैं कि अभी तक आईबीआरआई बरेली शावक या शेरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाता रहा है लेकिन पहली बार इटावा पशु पालन विभाग के डॉक्टर के साथ पोस्टमार्टम कराया गया।

Tags: etawah lion safariEtawah news
Previous Post

जबरन निकाह कराने में संलिप्त नौ आरोपी गिरफ्तार

Next Post

ऐसे बनाएं बंगाली रसगुल्ला, खाते ही मुंह से निकलेगा मुंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Vat Savitri Vrat
Main Slider

विवाह में आ रही है रुकावटें, तो वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
धर्म

घर पर कर रही है वट सावित्री की पूजा, तो जानें सही विधि और नियम

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

वट सावित्री व्रत आज, जानें पूजा विधि से लेकर पारण तक सबकुछ

16/05/2026
summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Next Post
Chhena Rasgulla

ऐसे बनाएं बंगाली रसगुल्ला, खाते ही मुंह से निकलेगा मुंह

यह भी पढ़ें

Makeup

मेकअप से मोटे चहरे को दिखाएं पतला, रखें इन बातों का ध्यान

14/11/2025
sentenced to death

कलावा देखकर की थी प्रिंसिपल की हत्या…., NIA कोर्ट ने दो आतंकियों को दी फांसी की सजा

14/09/2023
Amalaki Ekadashi

आमलकी एकादशी कब है, जानें पूजन व व्रत पारण का मुहूर्त

07/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version