Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

43 करोड़ की चरस के साथ महिला समेत तीन अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

international smuggler

international smuggler

शाहजहांपुर। लखनऊ की एसटीएफ, एसओजी और थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक महिला समेत तीन लोगों ( international smugglers) को गिरफ्तार (arrested) किया है।

उनके कब्जे से 21 किलो 800 ग्राम चरस (charas) बरामद की गई है, जिसकी कीमत 43.60 करोड़ रुपये आंकी गयी है। तीनों तस्कर नेपाल से खेतों के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हुए थे और वहां से सहारनपुर जाने की फिराक में थे।

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की रात लखनऊ एसटीएफ, एसओजी और थाना सदर बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने शाहजहांपुर शहर में रोडवेज बस स्टैंड के पीछे से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

45 लाख की चरस के साथ STF ने तस्कर को किया गिरफ्तार

पकड़े गए तस्कर सिद्धार्थनगर जिले के थाना मिसरौनिया क्षेत्र के गांव गौरडीह निवासी मोहम्मद अनीस, नेपाल के कपिलवस्तु जिले के लौहरोला निवासी महेन्द्र भर और थाना गुलरिया के गांव बरतिया निवासी शीतल शर्मा हैं।

उन्होंने बताया कि तस्करों के कब्जे से करीब 21 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 43.60 करोड़ रुपये आंकी गयी है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि बरामद चरस नेपाल के ढाटा नामक व्यक्ति से लेकर आये और सहारनपुर में इमाम नामक व्यक्ति को देने जा रहे थे।

35 करोड़ की चरस के साथ STF ने दबोचे तीन मादक तस्कर

सबसे बड़ी बात यह थी कि तस्कर नेपाल से खेतों के रास्ते उत्तर प्रदेश में दाखिल हुए और बस बदल-बदल कर सहारनपुर जाने की फिराक में थे।

Exit mobile version