• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बरातियों से भरी बस ने सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
15/02/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
Bus Accident

Bus Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। जिले में भीषण बस हादसे (Bus Accident) हुआ है। यहां छतारी में बरातियों से भरी बस ने सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को रौंद डाला। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बारातियों से भरी बस (Bus) पहासू से छतारी के कमौना में स्थित फार्म हाउस जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में जा रही थी। पांचों लोग सड़क के किनारे खड़े थे। तभी बस पांचों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा। राहगीरों ने तत्काल हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए ले गई। हादसे के शिकार पांचों लोग दलित समुदाय से आते हैं।

एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि मृतकों में विनोद (38) पुत्र भूदेव सिंह, अशोक (38) पुत्र विजय सिंह, रिंकू (26) पुत्र विजय पाल हैं। जबकि अरविंद पुत्र विजय पाल और बादल पुत्र जुगेंद्र सिंह निवासी कमोना घायल हो गए। तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें अलीगढ़ अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

रामेश्वरम तीर्थ जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 25 लोग घायल

एसपी देहात रोहित मिश्रा व सीओ रामकरण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हादसे के बाद बस को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

देर रात हुए हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि अशोक पुत्र विजयपाल परिवार में कमाने वाला अकेला था। उसके चार बच्चे हैं। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि आज पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग दलित मजदूर परिवार से हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।

Tags: accident newsbulandshehr newsBus accidentcrime newsup news
Previous Post

रामेश्वरम तीर्थ जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, 25 लोग घायल

Next Post

जानें क्या है इलेक्टोरल बॉन्ड, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक?

Writer D

Writer D

Related Posts

Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

11/03/2026
StartUp
उत्तर प्रदेश

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव

11/03/2026
The useless ambulance will now feed the poor street vendors.
Main Slider

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी संचालकों का भरेगी पेट

11/03/2026
Next Post
Electoral Bonds

जानें क्या है इलेक्टोरल बॉन्ड, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक?

यह भी पढ़ें

Mortgage workers freed

दो माह से बंधक 5 बच्चों समेत 19 मजदूरों को कराया मुक्त, आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

11/02/2021
Dead Body

मंगेतर से शारीरिक संबंध बनाने से युवती की हुई मौत, जानें पूरा मामला

08/09/2021
Curd

इससे लगाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद

15/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version