• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इससे लगाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद

Writer D by Writer D
15/07/2025
in फैशन/शैली
0
Curd

Curd

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चहरे की सुंदरता के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं जिसमें प्राकृतिक तरीकों का विशेष महत्व होता हैं जो अधिक लाभदायी माने जाते हैं। ऐसे में आप दही (Curd) की मदद ले सकते हैं। दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी के अलावा कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो सेहत के साथ त्वचा के लिए भी लाभदायक साबित होता हैं। एक रिव्यू स्टडी की मानें तो फर्मेंटेड यानी किण्वित दुग्ध उत्पाद जैसे दही को खाने और स्किन पर लगाने से स्किन की सेहत बेहतर हो सकती है। दही स्किन को मॉइश्चराइज करके कोमल, मुलायम और ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। आज इस कड़ी में हम आपको दही (Curd) के इस्तेमाल के कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे स्किन में नमी का स्तर बेहतर होता है, स्किन चमकदार बनती है और त्वचा का लचीलापन भी बेहतर होता है। किस तरह की स्किन के लिए दही के साथ किस चीज को मिलाकर लगाना ज्यादा फायदेमंद है, जानते हैं इसके बारे में।

सनबर्न या टैनिंग हटाने के लिए दही (Curd) और बेसन

धूप की तेज रोशनी और यूवी किरणों की वजह से अगर स्किन में टैनिंग या सनबर्न की समस्या हो गई हो तो इसके लिए दही या छाछ में थोड़ा सा बेसन मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर यह मिश्रण लगाएं। करीब 1 घंटे तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें। दही और बेसन का मिश्रण सनबर्न और टैनिंग को दूर करने के साथ ही जलन में भी राहत पहुंचाएगा।

स्किन को साफ कर आराम पहुंचाने के लिए दही (Curd) और खीरा

तीन चौथाई कप सादी दही में आधा खीरा डालें और इसे मिक्सी में पीसकर बारीक पेस्ट जैसा बना लें। अब इस मिश्रण से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से 15 मिनट तक मसाज करें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। यह मिश्रण सभी स्किन टाइप के लिए परफेक्ट है और इसका इस्तेमाल आप रोजाना कर सकती हैं। नमी से भरपूर यह फेस पैक स्किन को हाइड्रेट करने, साफ करने और आराम दिलाने में मदद करता है।

दाग-धब्बों को हटाने के लिए दही (Curd) और नींबू का रस

अगर आपके चेहरे पर ठीक हो चुके मुंहासों का दाग रह गया है या फिर किसी और वजह से चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आ रहे हैं तो दही और नींबू के रस का मिश्रण इन धब्बों को हटाने में आपकी मदद कर सकता है। 1 चम्मच दही में आधा चम्मच नींबू के रस को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इस मिश्रण को चेहरे पर दाग-धब्बे वाले हिस्से पर लगाएं। ध्यान रहे कि यह मिश्रण आंखों में न जाए वरना जलन हो सकती है। मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।

स्किन की रंगत निखारने के लिए दही (Curd) और हल्दी

दही और हल्दी दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर प्राकृतिक तत्व हैं जो आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद हैं। सभी स्किन टाइप वाले लोग इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। स्किन की रंगत को निखारने के लिए 2 चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाएं और मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। दही और हल्दी का यह मिश्रण स्किन को चमकदार बनाने के साथ ही सॉफ्ट बनाने में भी मदद करता है।

ड्राई स्किन के लिए दही (Curd) और शहद

अगर आपकी त्वचा में नमी की कमी है स्किन ड्राई हो गई है तो आप 4 चम्मच दही में, 1 चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इस दही फेस मास्क को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं और 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें और चेहरे को अच्छे से सुखा लें। दही और शहद के इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार सिर्फ वही लोग इस्तेमाल करें जिनकी स्किन ड्राई या नॉर्मल हो। ऑइली स्किन वाले इसे यूज न करें। कुछ ही दिनों में आपको अपने चेहरे पर चमक नजर आने लगेगी।

Tags: Beauty tipsbeauty tips in hindicurd beauty tipscurd on face
Previous Post

वजन कम करेगा ये इस गोभी का सूप, देखें रेसिपी

Next Post

बारिश में होने वाली इन स्किन प्रॉब्लम्स से रहें अलर्ट, इस तरह करें इलाज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ 2026: कब निकलेगा चांद, क्या है पूजा मुहूर्त?

25/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Next Post
Skin Problems

बारिश में होने वाली इन स्किन प्रॉब्लम्स से रहें अलर्ट, इस तरह करें इलाज

यह भी पढ़ें

vaccination

12-15 साल के बच्चों को भी मिलेगा सुरक्षा का टीका, जानें कब से शुरू होगा वैक्सीनेशन

17/01/2022

जिम कॉर्बेट का नाम होगा रामगंगा नेशनल पार्क, केंद्रीय मंत्री ने दिए निर्देश

06/10/2021
Automated parking construction work completed due to the efforts of Savin Bansal

महिला सशक्तिकरण को समर्पित जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट “ऑटोमेटेड पार्किंग” धरातल पर

02/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version