• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल मर्डर के आरोपी रिटायर्ड फौजी समेत तीन लोग गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके के पति पत्नी के विवाद को लेकर पंचायत मे हुए दोहरे हत्याकांड के आरोप में रिटायर्ड फौजी, उसकी बीबी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दो अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा ब्रजेश कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि कचौरा रोड जानकीपुरम इलाके में पिछले गुरूवार को हुये दोहरे हत्याकांड मे पुलिस ने आरोपी सर्वेश, उसके दोनों बेटों, एक बेटी व पत्नी को नामजद करते हुए सभी पर हत्या व दहेज उत्पीड़न की धारा लगाई है । पुलिस ने सर्वेश,पत्नी सुनैश व छोटे बेटे विकास को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बड़ा बेटा व बेटी की पुलिस तलाश कर रही है।

कचौरा रोड जानकीपुरम निवासी रिटायर्ड फौजी सर्वेश यादव के बेटे शिवम की शादी 26 जून 2020 को मैनपुरी के नगला मुकुंद गांव निवासी जोगेंद्र सिंह की बेटी नेहा से हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इसके चलते गुरुवार दोपहर नेहा की मां गुड्डी, पिता, मामा राम प्रकाश, रामशंकर व बहन प्रियंका के ससुर कैलाश चंद्र यादव आरोपी सर्वेश के घर के बाहर पंचायत करने पहुंचे थे।

घटना के चश्मदीद राम प्रकाश का आरोप है कि पंचायत की बातचीत शुरू भी नहीं पाई थी कि नेहा की सास सुनैश देवी, पति शिवम व देवर विकास ने रिटायर्ड फौजी सर्वेश यादव को गोली मारने के लिए उकसाया । विरोध करने कर नेहा के ससुराल वालों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे।

इसी दौरान आरोपी फौजी सर्वेश ने राइफल से फायरिंग की जिसमें एक गोली रामशंकर को लगी और दो गोली कैलाश को लगी, जिससे दोनों की मौत हो गई जबकि वह बच गया। वह किसी तरह वहां से बचकर भागा और चौराहे पर पहुंचा और वहां खड़ी गाड़ी में मौजूद पुलिस कर्मियों को सूचना दी।

फौजी सर्वेश कुमार ने पुलिस गिरफ्त में बताया कि जब बहू नेहा के परिजन घर के पंचायत तक वह लोग फर्जी तरीके से दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाने लगे थे। विरोध करने पर नेहा के परिजन हमलावर होने लगे। तब जाकर मजबूरी में आत्मरक्षा के लिए गोली चलानी पड़ी, जो रामशंकर व कैलाश चंद्र यादव को लग गई। गोली चलाने के बाद उसे काफी अफसोस हुआ। इसके चलते वह घर से भागा नहीं था।

Tags: Arrestedcrime newsDouble murderEtawah news
Previous Post

सिपाही ने किया यौन शोषण, पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार

Next Post

वन विभाग में फर्जी भर्ती निकाल कर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

18/09/2026
Neeb Karori Baba
Main Slider

‘हनुमान अंश’ वाले बाबा का क्रेज बढ़ा, UPSTDC ने शुरू किया 3 दिवसीय टूर

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय पोषण माह: योगी सरकार के प्रयासों से यूपी के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी

18/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
Next Post
fraudster arrested

वन विभाग में फर्जी भर्ती निकाल कर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

फर्जी दस्तावेज बनाकर चोरी की ट्रक बेचने वाले को STF ने दबोचा

10/01/2022
Corona

देश में 1.97 लाख मरीज हुए कोरोनामुक्त, पॉजिटिविटी दर घट कर हुई 5.78 फीसदी

05/06/2021
fire

लखनऊ: प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

12/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version