• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

32 कछुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Animals

turtles

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। जिले के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी से पकड़े गये 32 कछुओं (Turtles) के साथ तीन तस्करों को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

ये लोग नदी से कछुओं (Turtles) को पकड़ कर प्रदेश से बाहर बेचने के लिये ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों वन्य जीव तस्करों को मंगलवार को जेल भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी डॉ. दीपशिखा ने बताया कि आंवला के गांव बल्लिया निवासी सुमित श्रीवास्तव और अरेंद्र कुमार देवचरा से बल्लिया जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन में उन्होंने तीन लोगों को आते देखा। उनके पास कट्टों और थैलों में मांस जैसी कोई वस्तु दिख रही थी। दोनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी।

बल्लिया देवचरा रोड पर बने रामपाल कटोरी देवी कॉलेज के पास मेंथा प्लांट पर काम कर रहे ग्रामीणों की मदद से तीनों तस्करों को पकड़ लिया। बंद कट्टों और थैलों में कछुए भरे हुए थे। इनमें से कुछ का वजन 15 से 20 किलो का था, जिनके मुंह बंधे हुए थे।

ग्रामीणों ने तुरंत थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने 32 कछुओं (Turtles) को अपने कब्जे में ले कर और तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान रमेश निवासी ऊधमसिंह नगर, विनय पुत्र बृजपाल व कुलदीप पुत्र रामदास के रूप में की गयी है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना भमोरा में वन्य जंतु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। तीनों तस्करों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू हो गई है और सभी कछुओं को गंगा नदी में छोड़ने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।

Tags: bareilley newscrime news
Previous Post

बीस वर्ष बाद हत्यारे को मिली आजीवन कारावास की सजा

Next Post

कावंड़ियों पर हमले के आरोपी 11 लोग गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

UPCIDA
उत्तर प्रदेश

अहमदाबाद में यूपीसीडा ने फार्मा रोड शो का किया सफल आयोजन

06/06/2025
PATA
उत्तर प्रदेश

बैंकॉक में यूपी टूरिज्म की इंटरनेशनल ब्रांडिंग की तैयारी में जुटी योगी सरकार

06/06/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ओवरलोड परिवर्तको की क्षमता वृद्धि का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा: एके शर्मा

06/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

22 जून तक पूरा कर लें आयुष विवि के सभी कार्य : मुख्यमंत्री

06/06/2025
उत्तर प्रदेश

काला नमक चावल की खेती वैज्ञानिक विधि से करने के लिए किसानों को किया गया प्रशिक्षित

06/06/2025
Next Post
arrested

कावंड़ियों पर हमले के आरोपी 11 लोग गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Darsha Amavasya

जानें कब है फाल्गुन अमावस्या, नोट करें शुभ मुहूर्त

22/02/2022
असम और बिहार में आयी बाढ़

असम और बिहार में आयी बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 55 लाख से अधिक प्रभावित, रेड अलर्ट जारी

30/07/2020

देवीपाटन मंदिर पहुंचे सीएम योगी, मां पाटेश्वरी की करेंगे दर्शन पूजन

03/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version