• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

33 लाख की ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ के इस्माइलगंज में एसबीआई से 23 लाख रुपए ठगी करने वाले तीन ठगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। इन लोगों ने बैंक में कुछ ही दिन पहले ज्वॉइन करने वाली मैनेजर को खाता बंद करने की धमकी देकर अपने जाल में फंसाया था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

एसटीएफ एसएसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर को धमकी देकर ठगने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें दिल्ली के हर्ष विहार का विजय कुमार प्रजापति व अमीरुद्दीन और गाजियाबाद लोनी बार्डर का प्रदीप शर्मा है। इन लोगों ने निवाल बालाजी आॅटो मूवर्स का फर्जी लेटर हेड तैयार किया था। जिसके बाद एसबीआई इस्माइलगंज ब्रांच की मैनेजर स्वाति अग्रवाल को फोन कर खातों को बैनिफिशयल के तौर पर जोड़ने का दबाव बनाया।

मैनेजर ने बैंक में आकर मिलने को कहा तो विजय ने खाता बंद करने की धमकी दी। कुछ दिन पहले ही ब्रांच में ज्वॉइन करने वाली स्वाती पुराना अकाउंट बंद होने से डर गई। उन्होंने बिना कंफर्मेशन 33 लाख रुपये भेज दिए।

बैंक मैनेजर ने निवाल बालाजी में कंफर्मेशन के लिए फोन किया। ठगी की जानकारी पर खाता ब्लाक किया, लेकिन तब तक आरोपी 23 लाख रुपये निकाल चुके थे।

गिरोह के सदस्य कार एजेन्सी का मालिक बनकर वहां के सीए को मैसेज करते थे। डीपी पर मालिक की फोटो लगा देते थे। जिससे किसी को शक नहीं होता था। इसके बाद दिनभर की आरटीजीएस का ब्यौरा और दो चेक मांगते थे। जिसके बाद उनसे फर्जी दस्तावेजों से खोले गए खातों में पैसा ट्रांसफर करा लेते थे। विजय प्रजापति ने बताया कि गिरोह का मुखिया तौसीब है। जो कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार हुआ है। इन लोगों ने हैदराबाद में 36 लाख, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 28 लाख, हिमाचल प्रदेश के पालपुर स्थित पीएनबी से साढ़े आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की बात कबूल की है। इसके अलावा गाजियाबाद के कविनगर और बरेली में भी कार एजेंसी संचालक बनकर धोखाधड़ी की भी बात कबूल की है।

Tags: crime newsLucknow Newslucknow stf
Previous Post

सगी बहनों से गैंगरेप में पांच गिरफ्तार

Next Post

बाइक बोट घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपी की डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Suryapratap Shahi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 24 से शुरू होगा रश्मिरथी पर्व, दिनकर की कृति पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

18/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण: एके शर्मा

18/04/2026
RTE
उत्तर प्रदेश

RTE: योगी सरकार ने खोले दरवाजे, हर अपवंचित बच्चे को मिल रहा शिक्षा का अधिकार

18/04/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराएगी 34 हजार मेगावाट बिजली

18/04/2026
PM Modi will inaugurate the Ganga Expressway on April 29.
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार

18/04/2026
Next Post
Bike Boat Scam

बाइक बोट घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपी की डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

Scholarship Scam

Scholarship Scam: हाइजिया का बाबू बन गया करोड़पति, रचा ऐसा खेल की रोजाना होने लगी लाखों की कमाई

12/05/2023
National education policy

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव, NCERT के डायरेक्टर कहा ‘नेशन फ‌र्स्ट- करेक्टर मस्ट’

24/08/2020

धनतेरस के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी, त्रिपुष्कर योग में होगा तिगुना लाभ

01/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version