• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, 23 लाख से अधिक के फोन बरामद

Writer D by Writer D
04/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
thieves arrested

thieves arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आशियाना पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी के आरोप में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 118 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद हुए मोबाइल फोन चोरी के हैं।

थाना प्रभारी आशियाना ने बताया कि मंगलवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए नगर जोन 8 के सामने रेलवे लाइन के किनारे पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गए। रेलवे लाइन के पास भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने आरोपितों को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम साहबगंज झारखण्ड निवासी देवराज, वऊपुर राहमहल झारखण्ड निवासी सुनील और झारखण्ड निवासी रजत नोनिया बताया है। आरोपितों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर पुलिस को 118 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

पुलिस का दावा है कि बरामद हुए मोबाइल फोन चोरी के हैं। बकौल पुलिस आरोपित आशियाना के देवी खेड़ा में किराये के मकान में रहते हैं। आरोपित भीड़भाड वाले इलाकों में लोगों की रेकी करते हैं। मौका मिलते ही आरोपित मोबाइल फोन पार कर देते हैं।

आरोपित भिन्न प्रदेशों के जिलों में किराये पर मकान लेकर मोबाइल फोन चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पार किए फोन को आरोपित झारखण्ड में जाकर बेच देते हैं। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपितों को जेल रवाना किया है।

23 लाख 60 हजार कीमत के है मोबाइल फोन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से बरामद हुए लगभग सभी मोबाइल फोन एन्ड्राइड हैं। सभी फोन ब्रान्डेड कंपनी के हैं। जिनकी कीमत करीब 23 लाख 60 हजार रुपये आंकी जा रही है। पिछले एक माह के दौरान आरोपितों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देकर मोबाइल फोन का जखीरा एकत्र किया है। आरोपित झारखण्ड जाकर उक्त मोबाइल फोन बेचने की फिराक में थे।

आईएमआई बदलकर बेचते थे फोन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित हाईटेक भी हैं। चोरी के मोबाइल फोन के आईएमआई न बर को बदल देते थे। जिसके बाद फोन बेच देते थे। जिसके चलते चोरी के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करना लगभग नामुमकिन हो जाता है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन चोरी होने की कई शिकायते आशियाना थाने में दर्ज हैं। बरामद हुए मोबाइल फोन के आईएमआई न बर के आधार पर जांच की जायेगी।

Tags: Lucknow News
Previous Post

अवैध शराब के कारोबारी ने रंगे हाथों दबोचा, भारी मात्रा में शराब बरामद

Next Post

डेढ़ साल से फरार चल रहा इनामी अपराधी गिरफ्तार, 75 लाख की अवैध शराब हुई थी बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
Main Slider

Kolkata: दुर्गा पूजा की खुशियों में मातम, पंडाल ढहने से 17 की मौत; 40 घायल

17/10/2026
Next Post
arrested

डेढ़ साल से फरार चल रहा इनामी अपराधी गिरफ्तार, 75 लाख की अवैध शराब हुई थी बरामद

यह भी पढ़ें

fatehpur alcohal case

फ़तेहपुर: मिलावटी शराब पीने से 21 मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, दो की मौत

13/03/2021
Flights

होली से पहले शुरू होगी कुशीनगर से कोलकाता और मुंबई की उड़ान

14/02/2022
महाराष्ट्र में कोरोना

महाराष्ट्र में कोरोना के 10,259 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 15.86 लाख के पार

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version