लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से चोरी के आरोप में दो महिलाओं समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से नगदी और जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद हुआ माल चोरी का है।
थाना प्रभारी सुशान्त गोल्फ सिटी ने बताया कि बीते दिनों इलाके में चोरों ने एक घर से वारदात को अंजाम दिया था। सर्विलांस के जरिए बदमाशों की लोकेशन उतरेटिया रेलवे स्टेशन के पास आई थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने लोकेशन के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की थी।
पुलिस ने मौके से दो महिलाओं और एक युवक को गिर तार किया है। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम वृंदावन कालोनी निवासी लवकुश राजपूत, सेक्टर 10 सी वृंदावन कालोनी निवासिनी शिवरता और कंचन पत्नी पवन बताया है। आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में सोने, चांदी के जेवरात और हजारों रुपये नगद बरामद हुए हैं।
देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त दो बांग्लादेशी नागरिकों को ATS ने किया गिरफ्तार
पुलिस का दावा है कि बरामद हुआ माल चोरी का है। आरोपितों से अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपितों को जेल रवाना किया है।