• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत

Writer D by Writer D
17/01/2023
in उत्तर प्रदेश, सहारनपुर
0
Bus
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) में तीन युवकों की जान चली गई और अन्य तीन घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) देहात सूरज कुमार राय ने सोमवार को बताया कि पहला सड़क हादसा थाना नांगल क्षेत्र में रविवार देर रात हुआ। गांव खजूरवाला के पास एक ट्रेक्टर के बेकाबू होने पर उस पर सवार 22 वर्षीय युवक बोबी ट्रेक्टर से उछलकर सड़क पर जा गिरा। बोबी की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रेक्टर पर बैठा एक अन्य युवक शुभम मामूली रूप से घायल हो गया।

थाना प्रभारी नांगल सूबे सिंह के मुताबिक मृतक बोबी परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने बोबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

एक अन्य सड़क हादसे में देवबंद-बरला मार्ग पर कल रात क्षेत्र के गांव सैनपुर निवासी युवक सुरेश कुमार की मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क किनारे पड़े गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सुरेश कुमार मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। पुलिस निरीक्षक एच एन सिंह ने आज बताया कि पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की जांच में जुटी है।

उधर थाना फतेहपुर क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक आशिक इलाही पुत्र महबूब की एक्टिवा अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। आशिक इलाही की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी अब्दुल बारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।

चिलकाना थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल और टाटा-पिकअप की रविवार देर रात भिड़ंत हो गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक सुशील पुत्र तुंगल निवासी गांव चोरी मंड़ी और पिंकी पुत्र रब्बल निवासी गांव घोड़ो पीपली घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने चारों मामले दर्ज कर लिए।

Tags: road accidentsSaharanpur news
Previous Post

चोरी की नौ मोटरसाइकिल के साथ पांच अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

Next Post

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

‘संभव’ बना जनता का सशक्त हथियार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया त्वरित न्याय

14/04/2026
Noida Protest
उत्तर प्रदेश

सिर्फ सैलरी नहीं! जानें क्यों धधक रहा है नोएडा के मजदूरों का गुस्सा?

14/04/2026
Next Post
Suicide

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत

यह भी पढ़ें

Fire

गैस सिलेंडर फटने से लगी झुग्गी में भीषण आग, दो मासूमों की मौत

12/02/2023
आरोपी फरार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी थाने से फरार, दो आरक्षक निलंबित

25/09/2020
Lok Sabha Election

बंगाल में छठवें चरण में 43 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा में मतदान प्रारंभ

22/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version