Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टाइगर श्रॉफ ने स्टंट का वीडियो किया शेयर, दिशा ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस से सभी को दीवाना बना देते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले एक्टर अपने फिटनेस फ्रीक नेचर की वजह से खूब फॉलो किए जाते हैं। वो स्टंट करते हुए कई सारे वीडियोज भी शेयर करते हैं, जिसे फैंस लाइक करते हैं। हाल ही में एक्टर ने फ्लाइंग किक स्टंट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे पूरे परफेक्शन के साथ स्टंट करते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने भी रिएक्ट किया है।

दरअसल, टाइगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे फ्लाइंग किक करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान, वो रेड टीशर्ट में हैं और पूरी तरह से डेडिकेटेड लग रहे हैं। उन्होंने जिस परफेक्शन के साथ स्टंट किया है ये देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनके इस वीडियो को उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी का भी लाइक मिला है और दिशा ने फायर इमोजी शेयर किए हैं। फैंस भी इस वीडियो पर फायर और हार्ट इमोजी शेयर करते नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इसी के साथ कैप्शन में लिखा कि, जो चीज जाती है वो वापस भी आती है।

‘कद्दू तोड़ने की रस्म’ के लिए तैयार हैं अल्लू अर्जुन

उनके इस वीडियो पर सिर्फ दिशा ही नहीं बल्कि मॉम आइशा श्रॉफ और नील नितिन मुकेश ने भी रिएक्ट किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ ने कुछ समय पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म हीरोपंती 2 की घोषणा की। इस फिल्म में उनके अपोजिट तारा सुतारिया नजर आएंगी।

इसके अलावा, टाइगर श्रॉफ के पास कुछ और प्रोजेक्ट्स भी हैं। वो बाघी 4, रैंबो और गणपथ जैसी फिल्म का हिस्सा हैं। गणपथ में वे कृति सेनन के अपोजिट नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए दोनों दूसरी बार एक साथ काम करते नजर आएंगे। मौजूदा समय में टाइगर श्रॉफ फिल्म हीरोपंती 2 की शूटिंग में बिजी हैं।

Exit mobile version