• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राधाष्टमी के पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दोगुना पुलिस कर्मी तैनात

Writer D by Writer D
30/08/2022
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मथुरा
0
Radha Ashtami

Radha Ashtami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। जिले में प्रशासन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़ के चलते मची भगदड़ से सबक लेते हुए बरसाना में राधा अष्टमी (Radhashtami) के पर्व को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए हैं और दोगुना पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में 19 अगस्त की रात ठाकुर जी के महाभिषेक के बाद मंगला आरती के समय भगवान की एक झलक पाने के लिए मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की दबकर मौत हो गई थी, जबकि सात अन्य घायल हो गए थे।

डीएम नवनीत सिंह चहल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि जिला प्रशासन बरसाना में राधाष्टमी (Radhashtami) मेले के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है, लिहाजा पहले के मुकाबले इस बार दोगुना पुलिस कर्मी तैनात किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्था सुचारू रूप से करने के लिए कस्बे सहित पूरे मेला क्षेत्र को छह जोन और 16 अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। दोनों अधिकारियों के मुताबिक, जोन की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी संभालेंगे, जबकि सेक्टर का प्रभार उप जिलाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी के पास होगा।

उन्होंने बताया कि दम घुटने व भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए भीड़ को हर हाल में चलायमान रखा जाएगा और राधारानी के अभिषेक के कई एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन भी कराए जाएंगे, ताकि जो श्रद्धालु भीड़ के बीच न जाकर अपने स्थान पर ही आसानी से दर्शन करना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकें।

केशव मौर्य ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर बांटी राहत सामग्री

वहीं, पुलिस अधीक्षक के अनुसार, राधाष्टमी के अवसर पर कोई भी तिपहिया, चौपहिया या बड़ा वाहन मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी वाहनों को कस्बे के प्रवेश मार्गों पर बनाए गए 35 पार्किंग स्थलों पर खड़ा किया जा सकेगा। इस बार तीन पार्किंग अतिरिक्त रूप से स्थापित की गई हैं।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन को वर्ष 2012 और 2013 में राधाष्टमी (Radhashtami) के अवसर पर बरसाना के लाडिली जी मंदिर में दर्शन की चाह रखने वाले श्रद्धालुओं के बीच हुई धक्का-मुक्की के बाद बहुत ही असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था। इन घटनाओं में दो महिलाओं सहित कुल तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

Tags: mathura newsRadhashtamiRadhashtami 2022
Previous Post

केशव मौर्य ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर बांटी राहत सामग्री

Next Post

उप्र में 2100 नये राजकीय नलकूप लगाने की मंजूरी, किसानों में मुफ्त बांटेंगे सरसों के बीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
Scotch Award
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, फिर मिला प्रतिष्ठित ‘स्कॉच अवार्ड’

29/03/2026
Chaitra Purnima
Main Slider

चैत्र पूर्णिमा 2026: हनुमान जयंती के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त

29/03/2026
Next Post
tube wells

उप्र में 2100 नये राजकीय नलकूप लगाने की मंजूरी, किसानों में मुफ्त बांटेंगे सरसों के बीज

यह भी पढ़ें

NHPC power house tunnel

पिथौरागढ़ : NHPC टनल में फंसे सभी कार्मिक सुरक्षित निकाले गए, डीएम ने दी जानकारी

31/08/2025

CM योगी का ‘मिशन रोजगार’, 74 हजार पदों पर जल्द भर्ती के दिए निर्देश

03/07/2021
murder

पैसों के लेन-देन को लेकर महिला की निर्मम हत्या

10/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version