• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी का ‘मिशन रोजगार’, 74 हजार पदों पर जल्द भर्ती के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

2022 के चुनावी तैयारियों में जुटी योगी सरकार अब जल्द प्रदेश के नौजवानों के लिए जल्द रोजगार की बहार लाने वाली है। जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा भी तय कर ली है।

सीएम योगी ने अपने सरकारी आवास पर उ0प्र0 लोक सेवा आयोग, उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उ0प्र0 उच्चतर शिक्षा चयन आयोग तथा उ0प्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्षों के साथ इन आयोगों/बोर्ड के तहत विभिन्न पदों पर होने वाली भर्तियों के सम्बन्ध में बैठक की।

उन्होंने कहा कि इनके द्वारा 74,000 पदों पर चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ की जाए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाए और इसके लिए सम्पन्न की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि खराब छवि वाले विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बिल्कुल न बनाया जाए। सीएम योगी ने बड़ी परीक्षाओं को मंडल स्तर पर और छोटी परीक्षाओं को जनपद स्तर पर आयोजित करने के सम्बन्ध में गम्भीरता से विचार करने के लिए कहा।

व्यापारियों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : PM मोदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भर्तियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन के समय अभ्यर्थियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए अधिक दूरी न तय करनी पड़े। उन्होंने कहा कि हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि परीक्षाएं नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से आयोजित की जाएं।

योगी ने सभी आयोगों/बोर्ड के अध्यक्षों से कहा कि शासन से जुड़े मामलों में सम्बन्धित अध्यक्ष मुख्यमंत्री कार्यालय से सीधे सम्पर्क कर समस्या का तुरन्त समाधान कराएं, ताकि भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ायी जा सके।

बता दें कि उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 30,000 पदों पर भर्तियां की जानी हैं, जबकि उ0प्र0 उच्चतर शिक्षा चयन आयोग द्वारा 17,000 पदों पर भर्ती की जाएंगी। इसी प्रकार उ0प्र माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा 27,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Tags: cm yogiemployment in upjobs in upLucknow Newsmission employment in upup newsYogi News
Previous Post

युवक के प्राइवेट पार्ट में हुआ फ्रैक्चर, ठीक होने में लगेगा इतना वक्त

Next Post

न तो मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज हूं : त्रिवेंद्र सिंह रावत

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
Next Post

न तो मैं पहले दौड़ का हिस्सा था, न आज हूं : त्रिवेंद्र सिंह रावत

यह भी पढ़ें

kushinagar

भाजपा का लहराया परचंप, सावित्री बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

04/07/2021
walnut

बीमारियों को दूर रखता है ये मेवा, ऐसे करें सेवन

19/01/2025
25 thousand rupees prize crook arrested

पच्चीस हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

04/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version