• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा का लहराया परचंप, सावित्री बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

भाजपा उम्मीदवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी को 31 मतो से किया पराजित

Desk by Desk
04/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर
0
kushinagar
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी सावित्री जायसवाल निर्वाचित होकर जिले का प्रथम नागरिक बनी। की गई हैं। उन्होंने सपा उम्मीदवार व पूर्व सांसद बालेश्वर यादव की पुत्री रीता यादव को 31 मतों से हराकर यह जीत हासिल की हैं। सावित्री देवी को  कल 46 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंदी रीता 15 मत हासिल कर सकीं। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने पर भाजपा ने जश्न मनाया और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। वही सपा खेमे मे मायूसी छाया रहा।

भाजपा के सावित्री जायसवाल को 46 और सपा के रीता यादव को मिला 15 वोट

काबिलेगोर है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा सावित्री जायसवाल  और सपा से रीता यादव चुनावी रणभूमि मे ताल ठोक रही थी।इन दोनो के बीच कडा मुकाबला था। शनिवार को कलेक्ट्रेट में मतदान सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चला। इसके बाद परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें भाजपा की सावित्री जायसवाल को 46 और रीता यादव को 15  मत मिले। इस तरह सावित्री देवी 31 वोटों से जीतीं।

काफी गहमागहमी रहा:-

शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के हो रहे चुनाव के दौरान कलेक्ट्रेट में काफी गहमागहमी रही। कई बार दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच हार-जीत को लेकर तू-तू- मै-मै भी हुई। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने भाजपा के निर्वाचित प्रत्याशी सावित्री देवी को जीत का प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद भाजपाइयों ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष के घर पहुंचकर घंटों आतिशबाजी की और मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया।

गंगाजी के 100 मीटर तक न हो कोई आवासीय निर्माण

जिला पंचायत की छठवी अध्यक्ष बनी सावित्री देवी:-

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतकर भाजपा की सावित्री देवी ने जिले की छठवी व खुद दुसरी बार अध्यक्ष होने का गौरव हासिल किया है। सावित्री इसके पूर्व  वर्ष 2010 अध्यक्ष बनी थी। रही हैं।

कब-कब कौन हुआ अध्यक्ष:-

कहना न होगा वर्ष-1994 में देवरिया से अलग होकर कुशीनगर जिले का सृजन हुआ था। उसके बाद पहली दफा यहा के बाशिंदों को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनने का मौका वर्ष-1995 मे मिला। इस पंचायत चुनाव में अध्यक्ष का पद पिछड़ी जाति के पुरुष के लिए आरक्षित थी, जिस पर पहले जाकिर हुसैन और बाद में जगदीश सिंह को अध्यक्ष बनने का अवसर मिला। इसी क्रम वर्ष-2000 के पंचायत चुनाव में यह सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुई थी जिस  सुभाष त्रिपाठी की पत्नी निर्मला त्रिपाठी को अध्यक्ष बनने का अवसर मिला। इसी तरह वर्ष-2005 में यह सीट पिछड़ी जाति के पुरुष के लिए आरक्षित हुई और प्रदीप जायसवाल अध्यक्ष बने। वर्ष-2010 में अध्यक्ष पद फिर सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुआ और इस बार प्रदीप जायसवाल की पत्नी सावित्री देवी जायसवाल अध्यक्ष चुनीं गईं। वर्ष-2015 में यह सीट अनुसूचित जाति पुरुष के लिए आरक्षित हुई। इस बार पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती के पुत्र हरीश राणा ने कुर्सी पर कब्जा जमाया, लेकिन बीच मे ही अविश्वास प्रस्ताव आ जाने के कारण हरीश राणा को पांच साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले ही अध्यक्ष पद के कुर्सी से हाथ धोना पडा और उनके जगह पर प्रदीप जायसवाल की मदद से विनय प्रकाश गौड़ को अध्यक्ष बनने का मौका मिला। अब फिर से यह सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हो गई है। उसके बाद वर्ष-2010 में पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित सीट पर अध्यक्ष बनने के बाद सावित्री जायसवाल को वर्ष 2021 मे  दुबारा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने मौका मिला है।

सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम:-

जनपद में अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव कुल निर्वाचित 61 जिला पंचायत सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें 32 महिलाएं तथा 29 पुरुष शामिल रहे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए  गए थे कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ जाने वाले मार्गों को तीन तरफ से बैरिकेडिंग की गई थी जिला मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी के बगल से जाने वाले रास्ते संयुक्त जिला चिकित्सालय तथा सर्किट हाउस की तरफ से आने वाले रास्ते को एमपी लैंड के पास तथा मोती छापर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तरफ से आने वाले रास्ते को आरटीओ ऑफिस के बगल में बैरिकेड किया गया था कलेक्ट्रेट परिसर के 200 मीटर की परिधि को कोई तरफ से आम आदमी के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। सिर्फ चुनाव कार्य में लगे तथा प्रशासनिक अधिकारियों के अतिरिक्त सुरक्षा बल के लोग एवं कलेक्ट्रेट के गेट तक पत्रकार प्रवेश कर सके। कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर मतदाता को पूरी जांच के उपरांत प्रवेश दिया गया सुरक्षा व्यवस्था की कमान एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने संभाल रखी थी जबकि उनके साथ क्षेत्राधिकारी तमकुही फूलचंद, यातायात के टीएसआई परमहंस सिंह के अलावा एक दर्जन थाने की फोर्स जटी रही।

Tags: jila panchayat adhyakshjila panchayat adhyaksh chunavPanchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newspanchayat election 2021up newsup news in hindiUP Panchayat election
Previous Post

भाजपा प्रत्याशी ने जमाया जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा

Next Post

भाजपा विधायक के प्रयासों से तिलहर विधानसभा की जर्जर सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

12/10/2026
Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
Next Post
Shahjahanpur

भाजपा विधायक के प्रयासों से तिलहर विधानसभा की जर्जर सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें

Sameer Wankhede

‘शाहरुख से 25 करोड़ वसूलने की थी तैयारी’, समीर वानखेडे पर CBI ने दर्ज किया केस

13/05/2023
Savin Bansal

आपदा की विकट परिस्थिति भी नही रोक पाई प्रशासन के हौसले

20/09/2025
Sanjay Dutt

संजय दत्त का हुआ कैंसर पर काबू

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version