• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘शाहरुख से 25 करोड़ वसूलने की थी तैयारी’, समीर वानखेडे पर CBI ने दर्ज किया केस

Writer D by Writer D
13/05/2023
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Sameer Wankhede

Sameer Wankhede

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का, क्रूज पर ड्रग्स मामले में अरेस्ट होना देशभर में बहुत चर्चा में था। दो साल पहले जब ये मामला खबरों से निकलकर लोगों की आम चर्चाओं का हिस्सा बना, तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के ऑफिसर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) का नाम भी सबकी जुबान पर आ गया। आर्यन खान केस के समय समीर वानखेड़े, NCB की मुंबई विंग के डायरेक्टर थे।

अब समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) एक बार फिर से चर्चा में हैं। सीबीआई ने वानखेड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। समीर वानखेड़े के साथ इस केस में कई अन्य अधिकारियों और प्राइवेट लोगों के नाम भी हैं। समीर के खिलाफ दर्ज हुए इस मामले में अब एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है।

शाहरुख से 25 करोड़ वसूलने की थी तैयारी

सीबीआई के अनुसार, समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) और उनकी जांच टीम के सदस्य, कॉर्डेलिया क्रूज शिप पर ड्रग्स रेड के मामले में अरेस्ट हुए लोगों के परिवारों से 25 करोड़ रुपये वसूलना चाहते थे। सीबीआई के केस में गवाही देने वालों में से एक प्रभाकर सैल ने खुलासा किया कि उसके मालिक, के.पी. गोसावी ने कहा था कि उन्होंने आर्यन को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये मांगे हैं, जिसमें से आधे समीर वानखेड़े को दिए जाएंगे और बाकी बची रकम वे खुद रख लेंगे।

इस खुलासे के बाद, NCB ने वानखेड़े और उनकी टीम के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू कर दी और वो सभी मामले छीन लिए जिनमें उनकी टीम जांच कर रही थी। विजिलेंस की जांच में वानखेड़े और उनकी टीम की तरफ से भ्रष्ट्राचार से जुड़ी गड़बड़ी सामने आई। जिसके बाद रिपोर्ट में सभी ऑफिसर्स के खिलाफ CCS नियमों के तहत कार्रवाई करने की सलाह दी गई।

चंदन यात्रा के दौरान पटाखा फटने से आठ लोग घायल

सीबीआई ने अपने बयान में बताया कि केस में शामिल सभी लोगों पर आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से समीर वानखेड़े के निर्देश पर, क्रूज केस के आरोपियों पर ड्रग्स रखने का आरोप लगाने की धमकी दी। बयान में ये भी कहा गया है कि ये सभी लोग 25 करोड़ रुपये वसूलने की कॉन्स्पिरेसी में शामिल थे और उन्हें एडवांस में बतौर रिश्वत, 50 लाख रुपये मिले भी थे। इसी मामले में दिल्ली, रांची, मुंबई, लखनऊ और चेन्नई समेत 29 जगहों पर सर्च किया गया। इस सर्च में आरोपों को पुख्ता करने वाले कई दस्तावेज, चीजें और नकदी बरामद हुई है।

इस मामले से पहले वानखेड़े की पोस्टिंग एयरपोर्ट पर कस्टम्स में थी। एक्टर-एक्ट्रेसेज को विदेश में खरीदी चीजों की कस्टम ड्यूटी से जुड़े मुद्दों पर रोकने के लिए वानखेड़े का नाम मशहूर था। वानखेड़े को NCB ने सुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस में जांच के लिए, DRI (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू सर्विसेज) से लोन पर लिया था। इस मामले में उन्होंने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और कई लोगों को अरेस्ट किया था।

Tags: aryan khan drugs casemaharashtra newssssssMumbai NewsNational newsncbsameer wankhede
Previous Post

चंदन यात्रा के दौरान पटाखा फटने से आठ लोग घायल

Next Post

Nikay Chunav Result: रामनगरी में खिला कमल, झांसी में भी बीजेपी ने दर्ज की जीत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Main Slider

मां नंदा के दरबार में पहुंचे धामी, चाचणी नृत्य में भी हुए शामिल

21/09/2026
Next Post
BJP's victory in Ayodhya and Jhansi

Nikay Chunav Result: रामनगरी में खिला कमल, झांसी में भी बीजेपी ने दर्ज की जीत

यह भी पढ़ें

attack on the Forest Department team

बरेली : चार साल की मासूम का रेप के बाद की थी हत्या, भीड़ ने की पीट-पीट कर हत्या

05/11/2020
Sex racket

छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

31/05/2023
CM Yogi

पंडित दीन दयाल जी के मंत्र में असंभव को संभव बनाने की शक्ति : योगी आदित्यनाथ

19/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version