Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

TMC नेता की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

murder

murder

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के खरदह की है। वहां शुक्रवार देर रात बाइक सवार चार हमलावरों ने कार में बैठे तृणमूल नेता रंजय श्रीवास्तव की हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि रंजय श्रीवास्तव को लक्ष्य कर गोली और बम चलाए गये। श्रीवास्तव को गर्दन के नीचे गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। लोकसभा चुनाव के समय श्रीवास्तव बैरकपुर में तृणमूल कांग्रेस के हिंदी संगठन के सचिव थे।

किन्नौर भूस्खलन: चौथे दिन दो और शव बरामद, अभी भी 10 लोग लापता

घटना की जांच में जुटी खरदह थाने की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। गोलीबारी की वजह राजनीतिक है या पुरानी दुश्मनी में फायरिंग हुई है, इस बारे में भी जांच की जा रही है। स्थानीय तृणमूल नेतृत्व का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों ने फायरिंग की है।

हालांकि भाजपा ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वैसे स्थानीय सूत्रों ने बताया है कि तृणमूल कांग्रेस की आपसी गुटबाजी में फायरिंग हुई है।

Exit mobile version