• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज गुरु पूर्णिमा का है खास महत्व, ऐसे पूजन विधि

Writer D by Writer D
13/07/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Guru Purnima

Guru Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

13 जुलाई यानी आज गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और जरूरतमंदों को दान करने का खास महत्व होता है।

शास्त्रों के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। सबसे पहले वेदों की शिक्षा महर्षि वेदव्यास ने ही दी थी, इसलिए हिन्दू धर्म में उन्हें प्रथम गुरु का दर्जा दिया गया है। यही वजह है कि गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। ये दिन गुरुओं के पूजन को समर्पित है।

गुरु पूर्णिमा की पूजन विधि- आज के दिन घर की साफ-सफाई करने के बाद, नहा-धोकर साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए। किसी साफ-स्वच्छ स्थान या पूजा करने के स्थान पर एक सफेद कपड़ा बिछाकर व्यास पीठ का निर्माण करें और वेदव्यास जी की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें। इसके बाद वेदव्यास जी को रोली, चंदन, फूल, फल और प्रसाद आदि अर्पित करें।

आज के दिन वेदव्यास जी के साथ-साथ शुक्रदेव और शंकराचार्य जैसे गुरुओं का भी आह्वान करना चाहिए। इस दिन केवल गुरु का ही नहीं बल्कि परिवार में अपने से बड़ों जैसे कि माता-पिता, भाई-बहन को गुरु तुल्य मानकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

गुरु पूर्णिमा महत्व- पौराणिक काल के महान व्यक्तित्व, ब्रह्मसूत्र, महाभारत, श्रीमद्भागवत और अट्ठारह पुराण जैसे अद्भुत साहित्यों की रचना करने वाले महर्षि वेदव्यास जी का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा को हुआ था। वो आदि-गुरु माने जाते हैं। गुरु पूर्णिमा का यह प्रसिद्ध त्यौहार व्यास जी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

पीएम मोदी ने तेजस्वी को दी ये सलाह, सुनकर मुस्कुराने लगे प्रतिपक्ष नेता

आज के दिन हमें अपने गुरुओं को व्यास जी का अंश मानकर उनकी पूजा करनी चाहिए। गुरु से मन्त्र प्राप्त करने के लिए भी यह दिन श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन गुरुजनों की सेवा करने का बहुत महत्व है।

आज बन रहा है एन्द्र योग- मान्यताओं के अनुसार, अगर आपके काम में बहुत दिनों से कोई रुकावट आ रही है तो एन्द्र योग में प्रयास करने से सफलता प्राप्त होती है। ऐसे प्रयास केवल सुबह, दोपहर और शाम तक ही करने चाहिए। एन्द्र योग आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

Tags: guru purnimaGuru Purnima 2022guru purnima celebration
Previous Post

लंच में जरूर बनाए ये लाजवाब चटनी, हो जाएंगे दिवाने

Next Post

मकान गिरने से दो लोगों की हुईं मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

देश कमजोर हुआ तो सनातन के समक्ष होगा अस्तित्व का संकटः योगी

09/02/2026
Amit Shah
Main Slider

आदिवासी प्रदर्शनी का गृहमंत्री ने किया अवलोकन, बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया सम्मानित

09/02/2026
Tej Pratap Yadav
Main Slider

अनुष्का यादव ने बेटी को दिया जन्म… तेज प्रताप बोले- मेरा कोई लेना देना नहीं

09/02/2026
CM Yogi Adityanath did 'Janata Darshan'
Main Slider

हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा को प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री

09/02/2026
cm yogi
Main Slider

स्वस्थ दिनचर्या हर नागरिक का अधिकारः मुख्यमंत्री

09/02/2026
Next Post
CM Yogi

मकान गिरने से दो लोगों की हुईं मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

Safety Pin

सेफ्टी पिन में फंसकर फट जाते हैं साड़ी या दुपट्टा, तो इन टिप्स को करें अप्लाई

30/01/2026
SSIT will be seen in new look

नये कलेवर में नजर आएगी स्टेट स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम

25/04/2023
IG range Laksmi Singh

IG रेंज ने पुलिस लाइन ग्रामीण व SP कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण

11/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version