• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंच में जरूर बनाए ये लाजवाब चटनी, हो जाएंगे दिवाने

Writer D by Writer D
13/07/2022
in फैशन/शैली
0
These two amazing chutney must be made with paratha, it will be crazy

These two amazing chutney must be made with paratha, it will be crazy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों में कई बार रोज-रोज एक जैसा मसालेदार खाना खाने का मन नहीं करता। लौकी, तोरई जैसी सब्जियां हर दिन नहीं खाई जा सकतीं। ऐसे में कई बार खयाल आता है कि ऐसा क्या किया जाए कि खाने का स्वाद भी बढ़ जाए और ज्यादा मेहनत भी न करनी पड़े। अगर आप भी रोज-रोज इस उलझन के बीच जूझते रहते हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं दो लाजवाब ऐसी चटनियां (chutney) जो आपके खाने में स्वाद का चटकारा भी लगाएंगी और सब्जी की कमी को भी पूरा कर देंगी। यानी अगर आपके घर में सब्जी न हो, या आपका सब्जी खाने का मन न हो, तो आप इन चटनियों (chutney) के सहारे खाना खा सकते हैं।

  1. महाराष्ट्रियन ग्रीन चिली गार्लिक चटनी

सामग्री : दो टेबलस्पून मूंगफली, आठ हरी मिर्च, चार लहसुन, थोड़ा सा हरा धनिया, दो टेबलस्पून ऑलिव ऑयल, नमक स्वादानुसार.

विधि

सबसे पहले धीमी आंच पर हरी मिर्च को रोस्ट करें. इसके बाद मूंगफली और लहसुन को भी रोस्ट होने दें। ठंडा होने पर तीनों चीजों को सिल पर दरदरा पीस लें। मिक्सी का इस्तेमाल नहीं करें। अब इसमें हरा धनिया, ऑलिव ऑयल और नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। तैयार है चिली गार्लिक चटनी। इसे गर्मागर्म परांठे या रोटी के साथ सर्व करें।

  1. राजस्थानी लहसुन की चटनी

सामग्री : एक पूरी गट्ठी लहसुन, आठ से दस साबुत लाल मिर्च, एक छोटा टुकड़ा अदरक, आधा टेबलस्पून जीरा, दो छोटे या एक बड़ा टमाटर, दो टेबलस्पून तेल और नमक स्वादानुसार।

विधि

सबसे पहले साबुत मिर्चों को करीब आधा घंटे के लिए पानी में भिगो दें, इससे इनका रंग और अच्छा आएगा। तब तक आप लहसुन को छीलकर रखें। इसके बाद टमाटर, जीरा, अदरक, भीगी हुई लालमिर्च और लहसुन को अच्छी तरह सिल पर पीस लें और इसमें स्वादानुसार नमक डालें। आप चाहें तो मिक्सी में भी इसे पीस सकते हैं। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और पिसी हुई चटनी को इसमें डालें और तब तक भूनें, जब तक तेल इससे अलग न हो जाए। अब इसे एक बर्तन में निकाल लें। लीजिए तैयार है राजस्थानी लहसुन की मजेदार चटनी। इसे रोटी, परांठे कचौड़ी आदि के साथ खाएं। राजस्थानी लोग इस चटनी में तेल ज्यादा डालते हैं, लेकिन आप अपने स्वादानुसार इसे कम या ज्यादा कर सकते हैं।

Tags: chutneykhana khazana
Previous Post

पीएम मोदी ने तेजस्वी को दी ये सलाह, सुनकर मुस्कुराने लगे प्रतिपक्ष नेता

Next Post

आज गुरु पूर्णिमा का है खास महत्व, ऐसे पूजन विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Facial
फैशन/शैली

घर पर ही करें फेशियल, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Pets
फैशन/शैली

ऐसे करें अपने पालतू की देखभाल, लापरवाही पड़ सकती है भारी

28/08/2026
Next Post
Guru Purnima

आज गुरु पूर्णिमा का है खास महत्व, ऐसे पूजन विधि

यह भी पढ़ें

Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 9 जून तक ED कस्टडी में भेजा

31/05/2022
Ashutosh Tandon

अपराध में कमी,चौतरफा विकास से यूपी बना अग्रणी : आशुतोष टंडन

19/03/2021
CM Vishnudev

ब्रॉन्ज मेडलिस्ट चैन कुमारी और रंजीता ने सीएम साय से की मुलाकात

19/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version