• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब है वट सावित्री, जानें अखंड सौभाग्य पाने की पूजा विधि

Writer D by Writer D
19/05/2022
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Vat Savitri Vrat

Vat Savitri Vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए कई व्रत रखती हैं। ऐसे ही व्रतों में से एक है वट सावित्री व्रत (Vat savitri) । ज्येष्ठ मास की अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत (Vat savitri) रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत-उपासना करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो स्त्री उस व्रत को सच्ची निष्ठा से रखती है उसे न सिर्फ पुण्य की प्राप्ति होती है बल्कि उसके पति पर आई सभी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।  इस बार वट सावित्री (Vat savitri) व्रत 30 मई को रखा जाएगा।

वट सावित्री व्रत (Vat savitri) का महत्व-

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, माता सावित्री अपने पति के प्राणों को स्वयं यमराज से छुड़ाकर ले आईं थीं। अतः इस व्रत (Vat savitri) का महिलाओं के बीच विशेष महत्व बताया जाता है। इस दिन वट (बड़, बरगद) का पूजन होता है। वट वृक्ष की जड़ में भगवान ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु व डालियों, पत्तियों में भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। महिलाएं इस दिन यम देवता की पूजा करती हैं।

वट सावित्री व्रत (Vat savitri) पूजा विधि-

इस दिन प्रातःकाल घर की सफाई कर नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नान करें।

इसके बाद पवित्र जल का पूरे घर में छिड़काव करें।

बांस की टोकरी में सप्त धान्य भरकर ब्रह्मा की मूर्ति की स्थापना करें।

ब्रह्मा के वाम पार्श्व में सावित्री की मूर्ति स्थापित करें।

इसी प्रकार दूसरी टोकरी में सत्यवान तथा सावित्री की मूर्तियों की स्थापना करें। इन टोकरियों को वट वृक्ष के नीचे ले जाकर रखें।

इसके बाद ब्रह्मा तथा सावित्री का पूजन करें।

अब सावित्री और सत्यवान की पूजा करते हुए बड़ की जड़ में पानी दें।

पूजा में जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भिगोया हुआ चना, फूल तथा धूप का प्रयोग करें।

जल से वटवृक्ष को सींचकर उसके तने के चारों ओर कच्चा धागा लपेटकर तीन बार परिक्रमा करें।

बड़ के पत्तों के गहने पहनकर वट सावित्री की कथा सुनें।

भीगे हुए चनों का बायना निकालकर, नकद रुपए रखकर अपनी सास के पैर छूकर उनका आशीष प्राप्त करें।

यदि सास वहां न हो तो बायना बनाकर उन तक पहुंचाएं।

पूजा समाप्ति पर ब्राह्मणों को वस्त्र तथा फल आदि वस्तुएं बांस के पात्र में रखकर दान करें।

इस व्रत में सावित्री-सत्यवान की पुण्य कथा का श्रवण करना न भूलें। यह कथा पूजा करते समय दूसरों को भी सुनाएं।

Tags: hindu religionreligionReligion Hindi NewsReligion religion spiritual hindi newssomvati-amavasyaVat Savitri fastvat savitri pujavat savitri puja vidhiVat Savitri vrat
Previous Post

19 मई राशिफल: सूर्य की तरह चमकेगा इन जातकों का भाग्य

Next Post

महंगी हुई आम आदमी की रसोई, LPG गैस के दामों में हुई बढ़ोत्तरी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
Main Slider

भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन: सीएम योगी

06/07/2025
फैशन/शैली

नींबू को ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश

06/07/2025
Dum Aloo Lucknowi
खाना-खजाना

ऐसे बनाएं टेस्टी दम आलू, खाने के बढ़ जाएगा स्वाद

06/07/2025
Dream
Main Slider

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

06/07/2025
Gayatri Jayanti
धर्म

गायत्री जयंती कब है, जानें इसका महत्व

06/07/2025
Next Post
LPG cylinder

महंगी हुई आम आदमी की रसोई, LPG गैस के दामों में हुई बढ़ोत्तरी

यह भी पढ़ें

सर्दी-जुकाम से है पीड़ित, तो फटाफट बना कर पिए ये बटर-मिल्क रसम

18/01/2022
Navodaya Vidyalaya

नवोदय विद्यालय ने जारी किए सेलेक्शन टेस्ट के नतीजे, इस वेबसाइट पर करें विजिट

28/09/2021
Chief Secretary Arun Kumar Singh

मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन, नीतीश कुमार ने जताया शोक

30/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version