• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माइकल जैक्सन की आज पुण्यतिथि, जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Writer D by Writer D
25/06/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
death anniversary of Michael Jackson

death anniversary of Michael Jackson

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपने गानों पर पूरी दुनिया को नचाने वाले मशहूर पॉप गायक माइकल जैक्सन का निधन 25 जून साल 2009 को हुआ था। माइकल जैक्सन की आज पुण्यतिथि है। अचानक हुए उनके निधन ने फैंस को हैरान कर दिया था। माइकल जैक्सन की मौत संदिग्ध हालत में हुई थी, जिसके बाद उनकी मौत को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा शुरू हो गई थी। मालूम हो कि माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर थे जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। आइए जानते हैं माइकल जैक्सन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

अमेरिका में इंडियाना प्रांत के छोटे से शहर गैरी में पैदा हुए माइकल जैक्सन अपने माता-पिता की आठवीं संतान थे। कहते हैं कि उन्हें बचपन से ही संगीत में रुचि थी और इसी वजह से साल 1964 में वह अपने भाई के पॉप ग्रुप में शामिल हो गए थे, जिसका नाम जैक्सन फाइव था। उस समय वे टैम्बोरिन और बौंगो बजाते थे। धीरे-धीरे जब उनके बैंड की लोकप्रियता बढ़ी तो फिर माइकल जैक्सन को भी लोग जानने लगे।

माइकल जैक्सन को दुनियाभर में तब पहचान मिली, जब साल 1982 में उनकी एक अलबम आई, जिसका नाम थ्रिलर था। इस अलबम ने एक नया इतिहास रच दिया। यह अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला अलबम है। लोग उन्हें ‘किंग ऑफ पॉप’ के नाम से भी जानते हैं। उनके बारे में बहुत सी बातें प्रचलित हैं, जो आज भी लोगों को सोच में डाल देती हैं। कहते हैं कि माइकल जैक्सन 150 साल जीना चाहते थे। इसके लिए वह हमेशा ऑक्सीजन वाले बेड पर ही सोते थे। इसके अलावा वह किसी से भी हाथ मिलाने से पहले दस्ताने पहनते थे और लोगों के बीच जाने से पहले मास्क लगाते थे।

एक्ट्रेस पायल रोहतगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे ये आरोप

माइकल जैक्सन ने कई बार सर्जरी करवाई थी। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने स्किन कलर (त्वचा का रंग) बदलने के लिए सर्जरी कराई था और उसके बाद तो कई बार चेहरे की सर्जरी कराई। इसको लेकर वह कई बार विवादों में भी रहे थे। उनके आलोचकों का कहना था कि उन्हें महिला की तरह दिखने और रहने का शौक है।

वहीं, अगर उनके निजी जिंदगी की बात करें तो साल 1994 में उन्होंने लिसा मेरी प्रिसले से शादी की थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और 19 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 1997 में उन्होंने नर्स डेबी रोव से शादी की। उनसे उन्हें दो बच्चे हुए, प्रिंस माइकल और बेटी पेरिस माइकल कैथरिन। हालांकि उनकी यह शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चली और 1999 में उनका डेबी से भी तलाक हो गया। साल 2009 में उनकी मौत हो गई थी।

12 साल के बंदूकधारी बच्चों ने किया कत्ल-ए-आम, इतने लोगों को उतारा मौत के घाट

1987 में रिलीज म्यूजिक वीडियो ‘स्मूथ क्रिमिनल’ में माइकल जैक्सन ने जो डांस स्टेप किया था वो कर पाना आज भी किसी के बस की बात नहीं। ऐसा वो खास जूतों की मदद से करते थे, जिसका पेटेंट उनके और दो साथियों के नाम है। माइकल जैक्सन ने दुनिया को रोबोट और मूनवॉक जैसे खास डांसिंग का हुनर ही नहीं, बल्कि हिप-हॉप, पोस्ट-डिस्को, कंटेम्पररी आरएंडबी, पॉप और रॉक भी सिखाया। माइकल जैक्सन का पॉप और रॉक म्यूजिक आज पूरी दुनिया में प्रचलित है। उनके नाम पर 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड दर्ज हैं

एक रिपोर्ट की मानें तो जर्नल ऑफ न्यूरोसर्जरी में प्रकाशित एक शोध में इस बात को बताया गया है। कई अच्छे डांसर ने इस स्टेप को करने की कोशिश की मगर वो सिर्फ 25 से 30 डिग्री ही खुद को घुमा पाया करते थे। मगर माइकल जैक्सन खुद को 45 डिग्री पर मोड़ लेते थे। इस स्टेप में पैर के पिछले हिस्से की मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता है मगर रीढ़ की हड्डी कुछ ही प्रभावित होती है। रिपोर्ट के मुताबिक माइकल जैकसन के जूते को खास तरीके से डिजाइन किया गया था। जिनमें वी आकार का एक टुकड़ा लगा हुआ होता था। ये टुकड़ा जमीन से निकली एक कील पर फिट हो जाता था। इसी वजह से माइकल आगे की ओर आसानी से झुक जाते थे। हलांकि जानकार आज भी ये मानते हैं कि ऐसा करने के लिए आपकी टांगों और रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों को मजबूत होना बेहद जरूरी है।

Tags: Bollywood ImagesBollywood Photosdeath anniversary of Michael JacksonLatest Bollywood PhotographsLatest Bollywood photosMichael Jacksonmichael jackson agemichael jackson dancemichael jackson death reasonmichael jackson kidsmichael jackson photomichael jackson songs
Previous Post

12 साल के बंदूकधारी बच्चों ने किया कत्ल-ए-आम, इतने लोगों को उतारा मौत के घाट

Next Post

कांग्रेस ने स्वार्थ और अहंकार में की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या : शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post
amit shah on emergency anniversary

कांग्रेस ने स्वार्थ और अहंकार में की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या : शाह

यह भी पढ़ें

mohammed siraj sports spirit

मोहम्मद सिराज के इस काम की ऑस्ट्रेलियाई मीडिया कर रहा जमकर तारीफ

13/12/2020
CM Dhami met Narendra Singh Tomar

सीएम धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

16/05/2023
punishment

जमीन संबंधी मामले में यूपीसीडा के महानिदेशक को तीन साल की कैद

30/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version