• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GATE 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन, इस महीने होगा एग्जाम

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख है। गेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया gate.iitkgp.ac.in पर 2 सितंबर से शुरू हुई थी।  विलंब फीस के साथ आवेदन फॉर्म एक अक्टूबर भर सकते हैं।  आवेदन फॉर्म में 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक सुधार कर सकते हैं। परीक्षा सेंटर में बदलाव व अन्य डॉक्यूमेंट में सुधार छात्र फीस देकर 12 नवंबर तक सुधार सकते हैं। गेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र तीन जनवरी 2022 को जारी होगा। परीक्षा पांच से छह फरवरी 2022 और 12 से 13 फरवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर तीन बजे से छह बजे तक होगी। रिजल्ट 17 मार्च को जारी कर दिया जाएगा।

गेट परीक्षा मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश के लिए होती है। गेट का संचालन भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु और सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) गुवाहाटी, कानपुर, खड़गपुर, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई (आईआईटी मद्रास) और रुड़की द्वारा किया जाता है। गेट 2022 का संचालन आईआईटी खड़गपुर कर रहा है।

दो नए विषय जोड़े गए

इस साल भी गेट में दो नए विषय भी जोड़े गये हैं। गेट 2022 में जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग (जीई) और नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग (एनएम) जोड़े गये हैं। इसी के साथ अब विषयों की कुल संख्या बढ़कर 27 से 29 हो गई है। इससे पहले गेट 2021 में भी दो नये विषय पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान जोड़े गये थे। छात्रों की सुविधा के लिए पात्रता मानदंड में छूट सहित अन्य बदलाव किये हैं।

इस बार से अभ्यर्थी दो पेपर में हो सकते हैं शामिल

एक उम्मीदवार को गेट 2022 में एक या दो पेपर के लिए उपस्थित होने की अनुमति है। हालांकि, जो लोग दो पेपर के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें अधिकारियों द्वारा अनुमति विषय संयोजन से चयन करना होगा। पेपर संयोजन सूची आधिकारिक वेबसाइट पर पाठ्यक्रम के साथ उपलब्ध है।

बीटेक के तीसरे साल में भी अब दे सकते हैं गेट

नए नियम के अनुसार अब बीटेक प्रोग्रामों के तीसरे वर्ष के छात्र भी गेट के लिए पात्र होंगे। गेट परीक्षा इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला में एमटेक और एमएससी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

Tags: GATE 2022
Previous Post

ओटीटी पर रिलीज होगी विकी कौशल की ‘सरदार उधम’

Next Post

70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या, बदमाशों ने दोनों पैर और सिर काटा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
murder

70 वर्षीय वृद्धा की निर्मम हत्या, बदमाशों ने दोनों पैर और सिर काटा

यह भी पढ़ें

misdemeanor

खौफनाक! 80 लोगों ने नाबालिग का किया रेप

20/04/2022
Global Hunger Index

भूखमरी सूचकांक में पाकिस्तान 99वें स्थान पर

26/07/2023
CM Yogi

संविधान का गला घोंटने का रहा है कांग्रेस का इतिहास : सीएम योगी

30/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version