• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एरोइंडिया प्रदर्शनी 3 फरवरी से शुरू, आत्मनिर्भर भारत पर होगा जोर

Writer D by Writer D
02/02/2021
in Main Slider, राष्ट्रीय
0
Airo India Show

Airo India Show

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बेंगलुरु। कोरोना वायरस महामारी के बीच देश की प्रतिष्ठित एरोस्पेस एवं रक्षा प्रदर्शनी एरो इंडिया 2021 बुधवार को यहां आरंभ होगी और इसमें आत्मनिर्भर भारत अभियान और मेक इन इंडिया  का प्रभाव दिखेगा।

यह प्रदर्शनी प्रत्यक्ष एवं डिजिटल दोनों प्रकार के माध्यम में होगी। अधिकारियों ने बताया कि इस द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का यह 13वां संस्करण है और येलहांका एयरफोर्स स्टेशन पर होने वाला यह दुनिया का पहला मिश्रित किस्म का एरोस्पेस शो होगा।

तीन दिवसीय आयोजन में प्रवेश के लिए आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट आवश्यक है जिसमें संक्रमण रहित होने की पुष्टि की गई हो। जांच रिपोर्ट 31 जनवरी या बाद की होनी चाहिए। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विमानों की प्रदर्शनी के स्थल पर एक दिन में सिर्फ तीन हजार आगंतुकों की ही इजाजत होगी।

#WATCH | Rehearsal for Aero India show underway in Bengaluru, Karnataka

Aero India show is scheduled to be held from 3rd to 5th February. pic.twitter.com/xQZ30dO90q

— ANI (@ANI) February 2, 2021

ओखला पक्षी विहार में पक्षी महोत्सव का आयोजन

अधिकारियों ने बताया कि आयोजन में 601 कंपनियों ने हिस्सा लेने की पुष्टि की है जिनमें से 523 भारतीय तथा 78 विदेशी हैं। इसमें 14 देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

इसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन अपनी आधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकी तथा प्रणालियों को प्रदर्शित करेगी।

तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 18 यात्री घायल

राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड, भारत, के कॉर्पाेरेट क्षेत्रीय निदेशक एली हेफेट्स ने कहा,  हम स्वेदशी उत्पादन, जानकारी के हस्तांतरण और वैश्विक औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की  मेक इन इंडिया नीति और आत्मनिर्भर भारत मिशन का समर्थन करेंगे।

दसॉल्ट सिस्टम्स, इंडिया में एरोस्पेस ऐंड डिफेंस के इंडस्ट्री लीड एवं निदेशक रविकिरण पोथुकुची ने कहा कि भारत में एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है क्योंकि यहां की सरकार बड़े पैमाने पर आधुनिकीकरण और स्वेदशीकरण कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। विमान प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण होंगे  सूर्य किरण विमान और सारंग हेलिकॉप्टर। साउथ डकोटा में एल्वर्थ एयरफोर्स बेस की 28वीं बॉम्ब विंग का बी- 1 बी लांसर हैवी बॉम्बर फ्लाय बाय प्रस्तुत करेगा।

Tags: Airo India ShowAiro India Show 2021bangalore air showNational news
Previous Post

ओखला पक्षी विहार में पक्षी महोत्सव का आयोजन

Next Post

सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर पथराव, गोलियां भी चली, कांग्रेस पर लगा आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
पंजाब

शहीद ASI के परिवार को बड़ी मदद, पंजाब सरकार देगी ₹1 करोड़

13/10/2026
Main Slider

सपा को बड़ा झटका! तीन विधायक BJP में होंगे शामिल, पंकज चौधरी-स्मृति ईरानी रहेंगे मौजूद

13/10/2026
Next Post
sukhbeer singh badal

सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर पथराव, गोलियां भी चली, कांग्रेस पर लगा आरोप

यह भी पढ़ें

लालू जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में कोर्ट ने लगाई प्रशासन को फटकार

08/01/2021
Dead Body

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

23/02/2023
Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के लिए स्पीच ऐसे करें तैयार, खूब बजेगी तालियां

14/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version