• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीबीआई ने रिकॉर्ड किए रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक और सिद्धार्थ पिठानी का बयान

Desk by Desk
28/08/2020
in Categorized
0
शोविक और सिद्धार्थ पिठानी

शोविक और सिद्धार्थ पिठानी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे की असली वजह जानने के लिए संदिग्धों और गवाहों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और केशव से 14 घंटे तक पूछताछ की।

रिया चक्रवर्ती ने लगे आरोपों पर दिया जवाब, बोलीं- ‘उसके पैसों पर नहीं गुजारा कर रही थी’

यह पूछताछ मुंबई स्थित डीआरडीओ के गेस्टहाउस में हुई। शौविक के बयान भी रिकॉर्ड किए गए। पिठानी से लगातार सातवें दिन जांच एजेंसी ने पूछताछ की। वहीं, रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। बाद में पूछताछ के लिए इंद्रजीत चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस सांताक्रूज स्थित एक्सिस ब्रांच ले गई।

#SushantSinghRajput death case: Showik Chakraborty, brother of actor Rhea Chakraborty, leaves from DRDO guest house in Santacruz, Mumbai after around 14 hours of questioning by CBI. pic.twitter.com/vgpeO5CMjD

— ANI (@ANI) August 27, 2020

इस बीच, सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा है कि रिया ने सुशांत को जहर देकर मार डाला है। उन्होंने कहा, रिया मेरे बेटे सुशांत को लंबे समय से जहर दे रही थी, वह उसकी कातिल है। जांच एजेंसी को उसे और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार करना चाहिए।

वहीं, रिया ने एक निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में ड्रग्स देने की बातों का खंडन करते हुए कहा, यूरोप ट्रिप पर जाते समय सुशांत ने बताया कि उन्हें फ्लाइट में बैठने से डर लगता है और वह एक दवा लेते हैं। सुशांत ने मुझे बताया था कि दवा का नाम मोडाफिनिल है। फ्लाइट से पहले सुशांत ने वह दवा ली थी, जो उनके पास ही रहती थी।

#SushantSinghRajput case: Siddharth Pithani (Sushant's friend), Neeraj Singh (working as a cook at Sushant's residence) & Keshav Bachner (staff of Sushant) leave from DRDO guest house in Mumbai, where CBI team probing the case, is staying. They were questioned for around 14 hrs. pic.twitter.com/xLfQ7jYEFf

— ANI (@ANI) August 27, 2020

रिया चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को मुंबई पुलिस से सुरक्षा मांगते हुए कहा, मुझे और मेरे परिवार वालों की जान का खतरा है। रिया की अपील के बाद उनके घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। रिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके पिता को उनके घर के परिसर के बाहर मीडियाकर्मियों से घिरा दिखाया गया है और वीडियो में यह दिख रहा है कि जब उनके पिता आगे बढ़ते हैं तो मीडियाकर्मी बार-बार उन्हें घेर लेते हैं।

सनी लियोनी कोलकाता के कॉलेज की मेरिट लिस्ट टॉपर बनी! एक्ट्रेस ने दिया कुछ यूं रिएक्शन

रिया ने कहा, मेरा परिवार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने वाली अलग-अलग जांच एजेंसियों से सहयोग के लिए घर से बाहर जाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, मेरी और मेरे परिवार की जान को खतरा है। हमने स्थानीय पुलिस थाने को इसकी सूचना दी। कोई मदद नहीं मिली। हमारा परिवार कैसे रहेगा? अभिनेत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर बुनियादी कानून व्यवस्था की पाबंदियां तो होनी चाहिए।

Tags: cbikeshav bachnerNeeraj Singhshowik chakrabortySiddharth PithaniSushant Singh Rajput
Previous Post

बिहार बोर्ड ने इंटर 2021 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 4 सितंबर तक बढ़ाने की घोषणा

Next Post

UPSSSC: 1 सितंबर से शुरू होने वाले साक्षात्कार के लिए कोविड-19 नियमों का पालन अनिवार्य

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post

UPSSSC: 1 सितंबर से शुरू होने वाले साक्षात्कार के लिए कोविड-19 नियमों का पालन अनिवार्य

यह भी पढ़ें

arrested

चौबीस घंटे में आठ इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

03/11/2021
hadicraft pixabay

हस्तशिल्प उत्पाद को छूट, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कानून में किया संशोधन

13/12/2020

CMO साहब… हॉस्पिटल को तत्काल बंद कराओ, जज ने फोन पर दिये आदेश, और फिर…

19/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version