• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए कृषि कानूनों के खिलाफ आज पूरे देश का किसान खडा है : संजय सिंह

Writer D by Writer D
21/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, शामली
0
sanjay singh

sanjay singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानून किसानों को बर्बादी की कगार पर खडा कर देंगे।

उन्होंने कहा कि इन कानूनों के खिलाफ आज पूरे देश का किसान खडा है। किसान दिन रात सडकों पर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार के मंत्री मौज उडा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को मेरठ में किसान महारैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी भाग लेंगे।

शनिवार को झिंझाना रोड स्थित एमएस फार्म पर आप की समीक्षा बैठक में श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 28 फरवरी को मेरठ में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिल्ली के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भाग लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महापंचायत को सफल बनाने के लिए जीजान से जुटने का आहवान किया।

यूपी में ऐसा थाना है जहां पर थाना प्रभारी फरियादियों का तिलक लगा करते हैं स्वागत

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानून पूरी तरह किसान विरोधी है। कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों के बारे में सरकार कहती है कि इन्हें बहका कर यहां बैठाया गया है, अगर ऐसा ही है तो भाजपा नेताओं को आंदोलन वाले स्थान पर बैठाकर दिखाओ। 90 साल के वृद्ध भी कडाके की ठंड में सडकों पर बैठे हैं, यह सरकार की तानाशाही का आलम है।

उन्होंने कहा कि जैसे सरकार ने किसानों को रोकने के लिए कंटीले तार लगाए हैं, ठीक उसी प्रकार किसान भी अपने गांव में कंटीले तार लगाकर भाजपा को जवाब देंगे। जब संसद में कृषि कानूनों को लेकर बिल लाया गया था तो उन्होंने सबसे पहले इसका विरोध किया था, उन्होंने बिल को फाड दिया था जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। आज भाजपा किसानों की हड्डियां तोड रही है तो क्या भाजपा को निलंबित नहीं करना चाहिए।

योगी सरकार ने ‘आपरेशन कायाकल्प’ के तहत बदल दी स्कूलों की तस्वीर

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गयी है। पेट्रोल के दाम जहां 100 रुपये के करीब पहुंच गए हैं वहीं डीजल के दामो में भी बढोत्तरी हो रही है। गरीब मजदूर बुरी तरह परेशान है। उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल है, योगी की सरकार में हर तरह अपराधों का बोलबाला है, आए दिन महिलाओं व युवतियों से दुष्कर्म की वारदातें हो रही है। यदि मुख्यमंत्री से उत्तर प्रदेश नहीं संभल रहा है तो वे इस्तीफा दे दें।

Tags: Sanjay Singhup news
Previous Post

योगी सरकार की लोकप्रियता से सपा को दिन में तारें दिखने लगे हैं : शर्मा

Next Post

मजदूर, किसान,गरीब विरोधी है मोदी सरकार : सुनील सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Laptop
Main Slider

लैपटॉप की स्क्रीन पर लग गए हैं स्क्रैच, इन ट्रिक्स से हटाएं

03/03/2026
Festival Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘फेस्टिवल इकोनॉमी’ बनी आर्थिक इंजन

02/03/2026
Munj craft changed Rajni Bala's world
उत्तर प्रदेश

परंपरा से प्रगति तक: मूंज शिल्प ने बदली रजनी बाला की दुनिया

02/03/2026
Sewage
उत्तर प्रदेश

यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य

02/03/2026
Holi Milan function organised in Haryana Assembly
Main Slider

बजट के बाद हरियाणा विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन

02/03/2026
Next Post
sunil singh

मजदूर, किसान,गरीब विरोधी है मोदी सरकार : सुनील सिंह

यह भी पढ़ें

petrol

नौवें दिन भी नहीं हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

13/11/2021
Governor Anandiben

पीएम मोदी से राज्यपाल आनंदीबेन ने की मुलाकात

26/07/2023
Imprisonment

भाई की हत्या के मामले में अनुज को सात साल की सजा

17/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version