Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, भारी बारिश की संभावना

rain

rain

उत्तर प्रदेश के लोगों को आज उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई हैं।

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि लखनऊ, गोरखपुर, महराजगंज और लखीमपुर में ज्यादा बारिश हो सकती है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

शुक्रवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान गलत साबित हो गया। मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि शनिवार को ही पानी गिरेगा लेकिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को बरसात हुई थी।

बडगाम में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, दूसरा गिरफ्तार

जिसका सिलसिला आज भी जारी रहेगा। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, गाजियाबाद, बागपत जिलों के बाद अवध क्षेत्र में बारिश होगी। जिसमें लखीमपुर और लखनऊ शहर में ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

उत्तरी हिस्सों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। मानसून अब बीकानेर तथा जयपुर होते हुए उत्तरी मध्य प्रदेश के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से गुजरते हुए, वाराणसी, पटना, बांकुरा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की उत्तरी खाड़ी की ओर जा रही है।

Exit mobile version