• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज के हालात इमरजेंसी से ज्यादा खराब: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
25/06/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
UP Assembly By-election

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को कहा कि 25 जून 1975 की काली यादें 48 वर्ष बीत जाने के बाद आज भी फिर सिहरन पैदा करती नज़र आ रही है। आपातकाल (Emergency) में जहां नागरिक अधिकार छीने गए, वहीं 19 महीनों की यंत्रणा में देशवासी भयाक्रांत रहे थे। असहमति की आवाज पर प्रतिबंध और जबरन लादी गई तानाशाही हुकूमत का विरोध करने वाले वास्तव में भारत के लोकतंत्र रक्षक सेनानी थे। सत्तालिप्सा में लोकतांत्रिक और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों की अनदेखी अघोषित आपातकाल के संकेत है।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि आज के हालात इमरजेंसी से ज्यादा खराब है। आज सच बोलने पर कार्रवाई होती है। सरकार से सवाल पूछने पर कार्रवाई होती है। भाजपा सरकार में कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता है। लोगों के संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों को छीना जा रहा है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। प्रेस की आजादी खतरे में है।

सपा प्रमुख (Akhilesh Yadav) ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को बचाने और संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाजवादी शुरू से ही प्रतिबद्ध रहे हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों के लिए समाजवादी लड़ते आए हैं।

प्रदेश में बिना भेदभाव के योजनाओं को ज़मीन पर उतारा जा रहा: एके शर्मा

आपातकाल में जिन लोगों ने लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष किया था समाजवादी सरकार में उन लोकतंत्र सेनानियों को 15 हजार रूपए की सम्मान राशि, चिकित्सा, परिवहन की सुविधा के साथ राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार की भी व्यवस्था की गई। यह सब लोकतंत्र रक्षण अधिनियम बनाकर सुनिश्चित किया गया।

श्री यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा “बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने जो संविधान दिया है वही हमारे लिए यूनिफार्म सिविल कोड है। भाजपा के लोग नफरत फैलाते है। एक दूसरे को आपस में लड़ाकर साजिश कर समाज में खाई पैदा कर रहे हैं। लेकिन अब भाजपा की कोई रणनीति नहीं चलने वाली है। जिस प्रकार से गठबंधन बन रहा है और सभी दल एक हो रहे हैं उससे भाजपा का 2024 में सफाया निश्चित होगा।”

Tags: akhilesh yadavemergencyLucknow Newsup news
Previous Post

प्रदेश में बिना भेदभाव के योजनाओं को ज़मीन पर उतारा जा रहा: एके शर्मा

Next Post

नशा हमारे युवाओं का भविष्य बरबाद कर रहा: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cabinet meeting held under the chairmanship of CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

10 अक्टूबर को साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगा निर्णय

07/10/2025
CM Yogi inaugurated 15 Seva Shakti Kendras
Main Slider

मिशन शक्ति अभियान नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण: सीएम योगी

07/10/2025
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की यूपी पुलिस ने साढ़े आठ लाख वाहनों को किया चेक, 9 हजार से अधिक वाहनों से हटाई काली फिल्म

07/10/2025
CM Yogi
Main Slider

सफाई कर्मचारी के साथ अप्रिय घटना पर 35-40 लाख देने की करेंगे व्यवस्था: सीएम योगी

07/10/2025
azam khan
Main Slider

बड़प्पन है उनका एक बकरी-भैंस चोर से मिलने आ रहे… अखिलेश के आने से पहले आजम खां का तंज

07/10/2025
Next Post
CM Dhami

नशा हमारे युवाओं का भविष्य बरबाद कर रहा: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

फिल्म इंडस्ट्री के इस दिग्गज कपल ने किया डिवोर्स का ऐलान, 18 साल बाद टूटा रिश्ता

17/01/2022
arrested

मां की हत्या को अंजाम देने वाला बेटा गिरफ्तार

16/12/2023
isro

अंतरिक्ष : गगनयान मिशन में ग्रीन प्रोपल्सन का इस्तेमाल करेगा ISRO

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version