• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिलीज हुआ ’83’ का ट्रेलर, फैंस ने फिल्म को बताया हिट

Writer D by Writer D
30/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिल्म ’83’ के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार आखिरकार आज खत्म हो गया। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ’83’ का ट्रेलर (83 Trailer) आज सुबह मेकर्स ने रिलीज कर दिया है।  भारत की पहली क्रिकेट विश्वकप जीत पर आधारित यह फिल्म उन असली हीरों के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने देश के सपने को साकार किया था। ट्रेलर देशभक्ति से सराभोर करने वाला है। रणवीर सिंह के साथ पूरे क्रिकेट टीम का जोश देख फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और बढ़ गई है।

3 मिनट 49 सेकंड का ट्रेलर देख एक आपका सिर भी गर्व से ऊंचा हो जाएगा। ट्रेलर देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विदेशी धरती पर पहले हमारे प्‍लेयर्स ने अपनी इज्जत और देश का अभिमान बढ़ाने के लिए कितनी मेहनत की है। ट्रेलस को देख फैंस फिल्म को हिट बता रहे हैं। लोग कह रहे हैं ‘धोनी’ के बाद ये फिल्म लोगों के दिलों पर राज करेगी।

Trailor

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फ‍िल्‍म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित है। उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में वह शादी के बाद पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। एक बार फिर रणवीर ने अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया।

‘पंगा गर्ल’ को मिली धमकी, बोली- सोनिया गांधी को याद दिला दूं की उनकी सास…..

वैसे तो पूरा ट्रेलर देख फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि फिल्म धमाल मचाने वाली है, लेकिन ट्रेलर का एक सीन लोगों का जोश हाई कर रहा है, जहां कपिल देव बने रणवीर सिंह जब कहते हैं कि वह वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप जीतने आए हैं तो सब मजाक बनाते हैं। इसके बाद लगातार मिलने वाली हार पर कपिल मैदान में पहने जाने वाली अपनी ड्रेस और उसके सम्मान की बात करते हैं और टीम को जीत दिलकर इतिहास रच देते हैं और बता दिया कि भारत में आजादी तो मिली लेकिन विदेशी सरजमी पर इज्जत कमाई है।

फिल्म 83 में रणवीर सिंह, भारत के सुपरहीरो कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। उनके अलावा ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा, आर बद्री और पंकज त्रिपाठी भी फिल्म में अहम किरदारों में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में हैं

Tags: 83 trailor releasebollywood gossipsmovie 83
Previous Post

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

BB 15: राखी के पति ने शो पर लगाई फटकार, बोले- तुम चुप रहो, तू अगर….

Writer D

Writer D

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post

BB 15: राखी के पति ने शो पर लगाई फटकार, बोले- तुम चुप रहो, तू अगर....

यह भी पढ़ें

Iran Strike

ईरान ने एक बार फिर पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, जैश-अल-अदल का कमांडर ढेर

24/02/2024
JoSAA Result

जोसा ने 6वें राउंड का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट किया जारी

09/11/2020
Bollywood Controversies

साल 2022 में विवादों में रहे बॉलीवुड के ये सितारे

23/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version