• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आज रात 12 बजे…’, रिलीज हुआ मचअवेटेड फिल्म ‘भीड़’ का ट्रेलर

Writer D by Writer D
10/03/2023
in मनोरंजन
0
Bheed

Bheed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोविड-19 महामारी पर आधारित राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की मचअवेटेड फिल्म ‘भीड़’ (Bheed) का ट्रेलर टी-सीरीज ने रिलीज किया। टी-सीरीज ने शुक्रवार को अपने यू-ट्यूब चैनल पर दो मिनट से अधिक लंबा वीडियो पोस्ट किया। ट्रेलर पहले लॉकडाउन के कठोर वास्तविकता को दर्शाता है। फिल्म ‘भीड़’ 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोरोना की पहली लहर में देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा के बाद पैदा हुई मुश्किल स्थिति को निर्देशक अनुभव सिन्हा ने फिल्म के जरिए पेश करने की कोशिश की है। फिल्म ‘भीड़’ की कहानी उस दर्द को बयां करती है, जिसे लॉकडाउन के दौरान लोगों को सहना पड़ा। इस फिल्म में राजकुमार राव, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा, आदित्य श्रीवास्तव, पंकज कपूर, दीया मिर्जा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anubhav Sinha (@anubhavsinhaa)

फिल्म ‘भीड़’ (Bheed) का निर्देशन इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा कर रहे हैं। इससे पहले अनुभव सिन्हा ‘आर्टिकल 15’ और ‘मुल्क’ जैसी फिल्में कर चुके हैं। फिल्म ‘भीड़’ की कहानी अनुभव सिन्हा, सौम्या तिवारी, सोनाली जैन ने लिखी है। फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार ने किया है।

ट्रेलर की शुरुआत बनारस की भीड़ से होती है। इस ट्रेलर में अनाउंसमेंट करते सुना जा सकता है, ”आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन हो जाएगा।” इसके बाद ट्रेलर में दिखाया गया है कि लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर किस कदर भीड़ है। ट्रेलर में लोगों की तमाम दिक्कतों को दिखाया गया है और यह भी दिखाया गया है कि कोरोना के दौरान पूरे देश में किस तरह के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी।

'आज रात 12 बजे से पूरे देश में...'- रोंगटे खड़े कर देगा कोरोना लॉकडाउन पर बनी 'भीड़' का ट्रेलर

नेशनल अवार्ड विजेता डायरेक्टर श्याम बेनेगल की बिगड़ी तबीयत, दोनों किडनी खराब

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए राजकुमार राव ने कहा, ”भीड़ 2020 के लॉकडाउन की विकट स्थिति को दर्शाने वाली है। देश और दुनिया भर में लाखों लोगों ने संघर्ष का सामना किया है। भीड़ में काम करना मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक अनुभव था। अनुभव सिन्हा असल जिंदगी की कहानियां कहने में उस्ताद हैं और ये फिल्म भी वैसी ही है।”

Tags: Bheed trailermovie Bheed
Previous Post

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री ने सीएम धामी से की भेंट

Next Post

ग़दर के प्रमोशन के दौरान शर्म से लाल हुए सनी देओल

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Kapoor
मनोरंजन

बधाई हो! सोनम कपूर बनी मम्मी, दिया दूसरे बेटे को जन्म

30/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की सुनामी , लगातार तोड़ रही रिकॉर्ड

28/03/2026
Sanjay Dutt
मनोरंजन

संजय दत्त की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, इस दिन होगी रिलीज

26/03/2026
Dhurandhar 2
मनोरंजन

Dhurandhar 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनाया ये नया रिकॉर्ड

19/03/2026
Dhurandhar 2
Main Slider

हमजा से जसकीरत बनने की कहानी में सेंसर का दखल, ‘धुरंधर 2’ के 21 सीन्स पर चली कैंची

18/03/2026
Next Post
Gadar 2

ग़दर के प्रमोशन के दौरान शर्म से लाल हुए सनी देओल

यह भी पढ़ें

फ्रांस में कोरोना

फ्रांस के राष्ट्रपति मेक्रों ने कोरोना के चलते कुछ राज्यों में कर्फ्यू लागू किया

15/10/2020
GD constable recruitment

10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जीडी कांस्टेबल की निकलेगी बंपर भर्ती

07/01/2021
राज्यसभा Rajya Sabha

राज्यसभा सभापति ने कृषि कानूनों पर विपक्ष के स्थगन नोटिस को खारिज किया

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version