• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘आतिशबाजी तुमने शुरू की खत्म मैं करूंगा’, रिलीज हुआ Tiger 3 का दमदार ट्रेलर

Writer D by Writer D
16/10/2023
in मनोरंजन
0
Tiger 3

Tiger 3

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म Tiger 3 का फैंस दिल थामकर इंतजार कर रहे थे। अब सभी का इंतजार खत्म हो गया है। टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान ने अपने फैंस को शानदार तोहफा दे दिया है। सलमान खान एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर छाने की तैयारी के साथ लौट आए हैं। भाईजान के धमाकेदार एक्शन ने दर्शकों की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। टाइगर 3 दिवाली के मौके पर दस्तक देने जा रही है।

टाइगर फ्रेंइचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार कमाई की थी। अब बारी है Tiger 3 की। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि सलमान इस बार भी छा जाएंगे। सामने आया ट्रेलर काफी दमदार है, जिसमें कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आ रहे हैं।

परिवार के लिए लड़ेगा Tiger

ट्रेलर की शुरुआत में एक महिला की आवाज सुनाई देती है। वो कहती हैं, “देश के अमन और देश के दुश्मनों के बीच कितना फासला है- सिर्फ एक आदमी का।” उसके बाद बाइक पर सवार Tiger की एंट्री होते हैं और वो धमाका कर देते हैं।

इसके बाद सलमान खान की दमदार एंट्री होती है। इसके बाद रेवती स्क्रीन पर नजर आती हैं और कहती हैं बस एक आदमी का। फिर सलमान खान रौंगटे खड़े कर देने वाले बाइक स्टंट करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद सलमान और कैटरीना कैफ के हैप्पी पल स्क्रीन पर नजर आते हैं। जिसमें सलमान अपने परिवार यानी पत्नी कैटरीना और बेटे के साथ खुश जिंदगी बिताते दिखते हैं।

ट्रेलर में दमदार एक्शन के साथ ही इमोशंस का भी तगड़ा डोज देखने को मिल रहा है। इसके बाद सलमान खान कहते नजर आते हैं आतिशबाजी तुमने शुरू की खत्म मैं करूंगा… ट्रेलर के एंड में सलमान खान कुर्सी से बंधे हुए नजर आते हैं और फिर होती है इमरान हाशमी की दमदार एंट्री। इमरान का लुक काफी शानदार है। इमरान सलमान को कहते हैं वेलकम टू पाकिस्तान टाइगर।फिर सलमान कहते हैं जब तक टाइगर मरा नहीं तब तक टाइगर हारा नहीं। ओवरऑल 2 मिनट 51 सेकंड का टाइगर 3 का ट्रेलर रौंगटे खड़े कर देने वाला है।

Tiger 3 का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

पिछली दोनों पार्ट में हमने Tiger को देश की खातिर लड़ते देखा था। लेकिन इस ट्रेलर ने ये सवाल खड़ा दिया है कि क्या टाइगर इस बार देश के लिए लड़ेगा या अपने परिवार के लिए। कुछ दिन पहले ‘टाइगर का मैसेज’ के नाम से एक वीडियो जारी किया गया था। उसमें भी ऐसे ही सवाल उठ रहे थे कि टाइगर देशभक्त है या गद्दार। टाइगर देशवासियों से अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा था।

सलमान खान को टक्कर देने के लिए इस बार इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं, जो ट्रेलर में ही सलमान की मुश्किलें बढ़ाते नजर आ रहे हैं। इमरान का लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। अब इस फिल्म को रिलीज होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। सलमान की ये फिल्म 12 नवंबर पर रिलीज होने जा रही है।

Tags: Salman Khantiger 3tiger 3 movie releaseTiger 3 release dateTiger 3 teaser releasedTiger 3 trailer
Previous Post

सेनानियों की पेंशन में होगी इतनी बढ़ोतरी, कैबिनेट में मिली मंजूरी

Next Post

थोक मुद्रास्फीति सितम्बर में 0.26 प्रतिशत नीचे

Writer D

Writer D

Related Posts

Akanksha Awasthi
मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस मुश्किलों में फंसी, 11.50 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

30/01/2026
Film stars shocked by Ajit Pawar's death in plane crash
मनोरंजन

प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन से सदमे में फिल्मी सितारे

28/01/2026
Arijit Singh
Main Slider

मैं इसे यहीं रोक रहा हूं… अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर लिया संन्यास

27/01/2026
Mamta Kulkarni
मनोरंजन

किन्नर अखाड़ा ने ममता कुलकर्णी को किया आउट

27/01/2026
Border 2
मनोरंजन

रिकॉर्ड ब्रेकर बनी ‘बॉर्डर 2’, दूसरे दिन की कमाई ने उड़ाए होश

25/01/2026
Next Post
Wholesale Inflation

थोक मुद्रास्फीति सितम्बर में 0.26 प्रतिशत नीचे

यह भी पढ़ें

Taapsee Pannu came out in support of 'Haseen Dilruba' writer Kanika Dhillon

तापसी पन्नू ‘हसीन दिलरुबा’ की राइटर कनिका ढिल्लों के सपोर्ट में उतरी

15/06/2021
child killer

पति ने लगाया चार बेटियों की हत्या का आरोप, बयां किया खौफनाक मंजर

28/11/2020
hardik pandya

भारतीय बल्लेबाज हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा के साथ बिताया वक्त

17/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version