• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘अग्निपथ’ योजना पर पूरे देश में उग्र प्रदर्शन, बिहार में ट्रेन में लगाई आग

Writer D by Writer D
16/06/2022
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
trains
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सेना में भर्ती के लिए लाई गई केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम (Agnipath) पर देश में बवाल बढ़ता ही जा रहा है। सबसे ज्यादा बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान से विरोध की खबरें आ रही हैं। बिहार में सबसे ज्यादा उग्र प्रदर्शन हो रहा है। वहां एक जगह ट्रेन (Train) में आग लगा दी गई। वहीं कई जगहों पर आगजनी करके ट्रेन मार्ग-सड़क मार्ग को रोक दिया गया।

इस बीच बिहार (Bihar) के छपरा में एक ट्रेन में भी आग लगा दी गई। इसके कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें स्टेशन पर खड़ी ट्रेन जलती दिख रही है। इसके साथ ही बिहार के कैमूर जिले में विरोध की आग बढ़ती जा रही है। यहां भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में सेना की तैयारी करने वाले छात्रों ने बवाल काटा। यहां भभुआ पटना इंटरसिटी ट्रेन के अंदर भी आग लगा दी गई। इस ट्रेन की सीट जल गई थी।

वहीं आरा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने उग्र प्रदर्शन किया। यहां प्लेटफॉर्म नंबर चार के बुकिंग ऑफिस को तोड़ दिया गया। वहां हर तरफ कांच के टुकड़े बिखरे दिखे। यहां रेलवे की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि वहां प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की और तोड़फोड़ की। यहां कुछ बाइकों, स्टॉल को ट्रैक पर फेंककर आग लगा दी गई है।

अग्निपथ स्कीम (Agnipath) के विरोध में छात्रों का विरोध प्रदर्शन सहरसा में भी जारी है। सुबह से उग्र छात्रों का हुजूम सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहा है। उग्र छात्रों ने सहरसा रेलवे स्टेशन के पास सहरसा-मानसी रेल लाइन को पूरी तरह बाधित कर दिया है। सभी छात्र रेल ट्रैक पर खड़े होकर प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं। जिससे सहरसा से खुलने वाली सहरसा-नई दिल्ली सुपरस्टार वैशाली एक्सप्रेस, सहरसा – पटना राज्यरानी सुपरस्टार एक्सप्रेस, सहरसा से नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस घण्टों स्टेशन पर खड़ी है।

‘अग्निवीर’ योजना पर मायावती ने केंद्र को घेरा, दी ये सलाह

वहीं दूसरी ट्रेन विभिन्न स्टेशन पर खड़ी है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि जबतक उनकी मांगे पूरी होगी यह आंदोलन जारी रहेगा।

चार साल बाद कहां जाएंगे?

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि हम सेना में जाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करते हैं। इसे चार साल के लिए सीमित कैसे किया जा सकता है? जिसमें ट्रेनिंग के दिन और छुट्टियां भी शामिल हों? सिर्फ तीन साल की ट्रेनिंग के बाद हम देश की सुरक्षा कैसे कर सकते हैं? सरकार को इस स्कीम को वापस लेना चाहिए।

अग्निपथ योजना के खिलाफ सुलगा बिहार, कई जिलों में आगजनी, रोकी गई ट्रेन

जहानाबाद में प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने कहा कि हम चार साल के बाद काम करने कहां जाएंगे? चार साल की सर्विस के बाद हम लोग बेघर हो जाएंगे। इसलिए हम लोग सड़कों पर उतरे हैं।

Tags: Agneepath schemebihar newshindi newshindi news livelatest newslatest news in hindiNational newsnavada newstodays hindi news
Previous Post

सहस्त्रधारा स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ हुए बीमार, 15 दिन रहेंगे क्वारंटाइन

Next Post

मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने किया सवाल, पूछा- क्या शुक्रवार का नाम पत्थरवार रख दिया जाए?

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
Main Slider

ये पत्ते बनाएंगे आपके बालों को चमकदार और मजबूत

09/02/2026
Savin Bansal
राजनीति

सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल, जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा

08/02/2026
Road Cutting
राजनीति

रोड कटिंग लापरवाही पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, शहर में सभी कार्य अनुमतियां निरस्त

08/02/2026
Digital Education
राष्ट्रीय

सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, 168 विद्यालयों में लगेंगे स्मार्ट टीवी

08/02/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

08/02/2026
Next Post
Muslim intellectual

मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने किया सवाल, पूछा- क्या शुक्रवार का नाम पत्थरवार रख दिया जाए?

यह भी पढ़ें

AK Sharma

धर्मशास्त्रों में प्रकृति को मिला है दूसरी मां का स्थान: एके शर्मा

20/07/2024
jaggery

सर्दियों में गुड़ का सेवन शरीर में लाता है स्फूर्ति

19/12/2025

प्रयागराज की नगरी चिकित्सकों की नगरी कहलाएगी : केशव मौर्य

06/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version