• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने किया सवाल, पूछा- क्या शुक्रवार का नाम पत्थरवार रख दिया जाए?

Writer D by Writer D
16/06/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बरेली
0
Muslim intellectual

Muslim intellectual

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। भारतीय सद्भावना मंच और बरेली (Bareilly) के समाजसेवा मंच के द्वारा बुधवार को आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम (Azadi Ka Amrit Mahotsav) में बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज ने भी शिरकत की। इस दौरान मुस्लिम बुद्धिजीवियों (Muslim intellectual) ने हिंदुस्तान और विश्व समुदाय के सामने अनेक सवाल खड़े करते हुए मुस्लिम समाज से पूछा कि शुक्रवार का दिन इबादत का खास दिन होता है ऐसे में जुमा की नमाज के बहाने पथराव करने वाले बताएं कि क्या शुक्रवार का नाम पत्थरवार रख दिया जाए? मुस्लिम बुद्धिजीवियों (Muslim intellectual) ने वैसी मस्जिदों पर भी सवाल खड़े किए जहां खुदाई करने पर खंडित मूर्तियां, शिवलिंग और सनातन धर्म के प्रमाण मिलते हैं। ऐसी मस्जिदों को बुद्धिजीवियों ने अल्लाह और रसूल की तौहीन बताया है।

इस अवसर पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने सभ्य समाज से सवाल खड़े किए कि जुमा की नमाज के बाद पथराव और हिंसा फैलाने वाले असमाजिक तत्वों को क्या कहेंगे? क्या यह देश और अमन के दुश्मन नहीं हैं? कानपुर पुलिस की पड़ताल में यह बात साबित भी हो चुकी है कि बच्चों को कई दिनों से बिरयानी खिलाई जा रही थी और उन्हें पथराव करने के लिए पैसे भी दिए गए थे। कानपुर पुलिस की यह पड़ताल अपने आप में रोंगटे खड़े करने वाली है कि क्या कश्मीर में जिस तरह आतंकवादी कश्मीरी अवाम और बच्चों को 500-500 रुपए देकर पथराव करवा रहे थे वो अब क्या देश के बाकी हिस्सों में भी बच्चों की आड़ में हिंसा और आतंक का जाल फैलाने की साजिश रच रहे हैं? मुस्लिम समाज ने ऐसे असमाजिक तत्वों पर त्वरित और कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।

दूसरे धर्म का अनादर अल्लाह और रसूल दोनों का है अपमान

साथ ही साथ बुद्धिजीवियों ने सवाल किया कि ऐसी मस्जिदों और इबादतगाहों में इबादत करना क्या जायज है जो नापाक हैं? बुद्धिजीवियों ने कहा कि यह ज्वलंत प्रश्न हैं जिनसे भागा नहीं जा सकता है। मुस्लिम समाज ने कहा कि किसी दूसरे धर्म का अनादर और अवहेलना करना अल्लाह और रसूल दोनों का ही अपमान है। मुस्लिम समाज ने तथाकथित मुस्लिम परस्त पार्टियों, उनके नेताओं और इस्लाम और दीन के ठेकेदारों को दो टूक संदेश दिया कि समाज को भड़काना और देश का माहौल खराब करना बंद करें।

इस्लाम की दुहाई देने वाले हुक्मरानों ने मुसलमानों का किया शोषण

मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने कहा कि इस्लाम और मुसलमानों की दुहाई देने वाले हुक्मरानों ने केवल मुसलमानों का शोषण किया है। उन्होंने तीखे स्वर में कहा कि देश की किसी भी मुस्लिम परस्त पार्टी और हुक्मरानों ने कभी सही मायनो में उनके लिए सोचा ही नहीं, उन्हें सिर्फ गुलाम बनाए रखा। बुद्धिजीवियों ने कहा कि मुस्लिम हुक्मरानों ने हमें सिर्फ मकबरा दिया जिसे हमने हाथों हाथ ले लिया। मुस्लिम समाज ने कहा कि अब देश बदल रहा है। अब देश हिंद से हिंदुस्तानी है। आज मुसलमान आग भड़काने वालों से सवाल पूछ रहा है।

क्या इबादतगाह को तोड़ कर बनाई गई मस्जिद में इबादत जायज?

कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों ने पूछा कि क्या ऐसी इबादतगाह को जायज कहा जा सकता है जो नापाक इरादों से बनाई गई हों? मुस्लिम समाज ने पूछा कि क्या किसी अन्य धर्म के इबादतगाह को तोड़ कर या नेस्तनाबूद कर मस्जिद जैसी पाक चीज बनाई जा सकती है? और गुनाहों से भरी ऐसी हरकतों से बनी मस्जिद में क्या इबादत जायज है? अगर ऐसी नापाक मस्जिदों में इबादत जायज है तो फिर इनमें दीन और इस्लाम के बड़े उलेमा और देश के बड़े मुस्लिम चेहरे माने जाने वालों ने क्या कभी वहां जाकर इबादत की है?

खुर्शीद, ओवैसी और तौकीर जैसे नेता कर रहे माहौल खराब करने की कोशिश

मुस्लिम समाज ने यह भी जानना चाहा कि क्या कभी सलमान खुर्शीद, असदुद्दीन ओवैसी और तौकीर रजा जैसे नेता जो हमेशा इस्लाम के नाम पर देश का माहौल खराब करने की कोशिश करते रहते हैं उन्होंने कभी ऐसी इबादतगाहों में जाकर इबादत की है? और अगर की है तो कितनी बार की है? मुस्लिम समाज ने यही बात मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जैसे इस्लाम और दीन के ठेकेदारों से भी पूछी। मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने कहा कि मंदिरों को तोड़ कर मस्जिद बनाने वालों और ऐसी हरकतों का समर्थन करने वालों की सजा क्या हो यह देखने वाली बातें हैं।

यूपी हिंसा: उपद्रवियों पर कार्रवाई जारी, अब तक 357 गिरफ्तार

मां को याद करने से खुद ब खुद खुल जाएंगे जन्नत के रास्ते

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक ने कुरानशरीफ के हवाले से मां के शाब्दिक अर्थ को समझाया तथा लोगों से आह्वान किया कि मां को सुबह शाम याद करेंगे तो आपके रास्ते खुद ब खुद जन्नत के लिए खुल जाएंगे, क्योंकि कुरानशरीफ में साफ तौर पर लिखा है कि मां के कदमों में जन्नत है।

सद्भावना विषय पर आयोजित की गई विचार गोष्ठी

यह कार्यक्रम बरेली के रोटरी भवन में राष्ट्रीय सद्भावना मंच एवं भारतीय समाज सेवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था जिसमें सद्भावना विषय पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार एवं साध्वी कल्पना के साथ सर्व श्री साई दर्शन परवेज मियां, नावेद खान, नावेद बैग, नदीम, दीपक अग्रवाल, राजा मुनीर आलम, साजिद हुसैन, डॉक्टर दीपक, डॉ विनोद पाल, नदीम सैफी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल द्वारा किया गया।

Tags: Bareilly newsjume ki namajup newsup violence
Previous Post

‘अग्निपथ’ योजना पर पूरे देश में उग्र प्रदर्शन, बिहार में ट्रेन में लगाई आग

Next Post

मनसा देवी पर्वत पर लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Writer D

Writer D

Related Posts

Nag Panchami
Main Slider

नाग पंचमी पर घर में ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और नियम

11/08/2026
Raksha Bandhan-Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें राखी बांधने का शुभ समय

11/08/2026
Shivratri
Main Slider

सावन शिवरात्रि पर संतान सुख के लिए करें ये खास उपाय

11/08/2026
Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Next Post
mansa devi

मनसा देवी पर्वत पर लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

यह भी पढ़ें

CM Yogi

पाकिस्तान की विकृति है मरना और सड़ना: सीएम योगी

20/05/2025
Suicide

पत्नी के न आने से क्षुब्ध युवक ने फांसी पर लटककर दे दी जान

17/03/2022
Vicky Kaushal

विक्की कौशल आए कोरोना की चपेट में, घर में हुए क्वारंटाइन

05/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version