• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के सम्मान में तिरंगा आधा झुका

Writer D by Writer D
09/07/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
tricolor
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) के सम्मान में शनिवार को देश में एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा के मद्देनजर उन सभी इमारतों पर तिरंगा आधा झुका दिया गया, जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है।

उल्लेखनीय है कि जापान के सबसे शक्तिशाली और प्रभावी शख्सियतों में से एक आबे की पश्चिमी जापान के नारा शहर में शुक्रवार को एक चुनावी सभा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था-“पूरे भारत में शोक के दिन शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधे पर झुके रहेंगे, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराये जाते हैं। शनिवार को कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। ” आबे की मौत की खबर से दुखी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक दिन (शनिवार) के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।

राजधानी दिल्ली के लाल किला और राष्ट्रपति भवन में भी शनिवार को राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया । राष्ट्रीय शोक के कारण राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शनिवार कोई चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा।

महंगा हुआ इलाज! लोहिया में अब मरीजों को नहीं मिलेगी मुफ्त उपचार की सुविधा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आबे के निधन पर कहा है-“ मैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से स्तब्ध हूं और इस पर दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह मेरे सबसे प्रिय मित्रों में एक थे। वह दुनिया के कद्दावर राजनेता और उनकी प्रशासनिक क्षमता उल्लेखनीय थी। शिंजो आबे ने अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को बेहतर स्थान बनाने के लिए समर्पित कर दिया। विदेशमंत्री एस जयशंकर ने कहा है- “ मेरे लिए यह व्यक्तिगत रूप भी दुखद है। आबे के साथ मेरी 25 वर्ष की यादें जुड़ी हैं। मुझे अपना अपना दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं।”

Tags: National newspm modishinzo ambe
Previous Post

महंगा हुआ इलाज! लोहिया में अब मरीजों को नहीं मिलेगी मुफ्त उपचार की सुविधा

Next Post

कुदरत का कहर! डोडा में फटा बादल, कोई जनहानि नहीं

Writer D

Writer D

Related Posts

Bakery Style Fan
Main Slider

घर पर बनाएं बेकरी स्टाइल फैन, देखें रेसिपी

21/11/2025
Curd
Main Slider

घर पर जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही, फॉलो करें ये टिप्स

21/11/2025
Daal ki Dulhan
Main Slider

बिहार की इस डिश के आगे फेल है इटेलियन फूड, आज ही करें ट्राई

21/11/2025
Family Photo
धर्म

यहां लगाएं फैमली फोटो, घर में होगी खुशहाली की एंट्री

21/11/2025
Studying
Main Slider

पढ़ाई में नहीं लगता है बच्चों का मन, तो करें ये उपाय

21/11/2025
Next Post
cloud brust

कुदरत का कहर! डोडा में फटा बादल, कोई जनहानि नहीं

यह भी पढ़ें

Manoj Tiwari

केजरीवाल के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी हुए कोरोना संक्रमित

04/01/2022
Bipasha Basu

मां बनने वाली है बिपाशा बसु, शादी के 6 साल बाद होगी नन्हें मेहमान की एंट्री

29/07/2022

दो माह में प्रगति नहीं दिखी तो सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

08/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version